UP में फिर अफसर vs अफसर: फिरोजाबाद DM पर महिला तहसीलदार ने लगाए भ्रष्टाचार-शोषण के कई आरोप

UP में फिर अफसर vs अफसर हो गया है। फिरोजाबाद डीएम पर एक महिला तहसीलदार ने भ्रष्टाचार, यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद यूपी में भूचाल आ गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Firozabad DM Ramesh Ranjan

यूपी में फिर एक बार अधिकारियों का विवाद सामने आया है। इस बार मामला पुरुष और महिला अधिकारी का है। फिरोजाबाद डीएम पर एक महिला तहसीलदार ने भ्रष्टाचार, यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद यूपी में भूचाल आ गया है। यूपी में अफसरशाही एक बार फिर कटघरे में हैं।

विज्ञापन

फिरोजाबाद की टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा ने देर रात अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर DM रमेश रंजन पर सीधा हमला बोला। महिला तहसीलदार ने DM पर भ्रष्टाचार-शोषण के सनसनीखेज आरोप लगाए। सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए तहसीलदार ने कहा कि DM ने मेरे खिलाफ जांच खुलवाई। उसे खत्म कराने के लिए मुझसे 1,75,000 का iPhone लिया गया।

विज्ञापन

कैमरे के सामने नहीं बोलीं, पर इशारा गंभीर-

तहसीलदार ने कहा कि DM पर ऐसे आरोप भी हैं जो कैमरे पर बोलने में संकोच हो रहा है। साथ ही खुलासा किया कि करोड़ों की जमीन बाबुओं ने बंदरबांट कर ली। डीएम के ऊपर ये गंभीर आरोप लगे हैं।

विज्ञापन

क्या है मांग?

राखी शर्मा ने CM योगी से मांग की है कि फिरोजाबाद DM पर तुरंत कार्रवाई हो। अब सबकी नजर DM रमेश रंजन के जवाब और शासन के एक्शन पर टिकी हैं।

पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं अफसर

यूपी में अफसरों के आपस में टकराने का मामला कोई नया नहीं। पहले कई बार अधिकारी आमने सामने आ चुके हैं। गत जनवरी में प्रमोशन के बाद भेदभाव का मामला सामने आया था। PCS से IAS बनने पर भी अफसरों को जूनियर IAS से कम सैलरी मिल रही थी। पोस्टिंग पर भी विवाद था। इसके अलावा भटगांव भूमि अधिग्रहण घोटाले में IAS अभिषेक प्रकाश मुख्य आरोपी साथ में कई PCS अधिकारी भी बर्खास्तगी के दायरे में थे। बड़े घोटालों में दोनों कैडर एक साथ फंसते हैं। कानपुर में डीएम और सीडीओ के मामला इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ