हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'दामाद' संग भागी 'सास' के प्रेगनेंसी रूमर्स वायरल, इंटरव्यू में राहुल के पिता ने किया बड़ा खुलासा

अलीगढ़ में दामाद संग भागी सास अनिता की प्रेगनेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। राहुल के पिता ने इंटरव्यू में इस पर क्या कहा? जानिए इस वायरल लव स्टोरी का नया मोड़।

विज्ञापन
Aligarh Saas Damad Case Latest Update

Aligarh Saas Damad Case Latest Update: अलीगढ़ के भगोड़े सास और दामाद की खबरें हर तरफ फैली हुई हैं। शादी से 9 दिन पहले होने वाला दुल्हा राहुल अपनी होने वाली सास अनिता के साथ फरार हो गया। अब सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि होने वाली सास यानी अनिता प्रेग्नेंट हैं और वो राहुल के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस बात पर राहुल के पिता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जान लेते हैं कि शिवानी के होने वाले ससुर होने वाली समधन की प्रेगनेंसी रुमर्स पर क्या कहा…

अनिता के प्रेगनेंसी रुमर्स में कितनी सच्चाई?

अलीगढ़ के सास-दामाद जब से घर से भागे हैं, लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि अनिता राहुल के बच्चे की मां बनने वाली है। इन खबरों से सोशल मीडिया पर और आग लग गई है। टीवी 9 के पत्रकार को दिए इंटरव्यू में जब अनिता के प्रेग्नेंसी रुमर्स को लेकर राहुल के पिता से बात की गई तो उन्होंने इस बात का सीधे तौर पर इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वो यहां रहने तो जरूर आई थी लेकिन यहां अपनी सास के साथ सोती थी। हां अपने पति से फोन करने के नाम पर ऊपर जाती थी और कई घंटे बिताती थी। वहीं बेटा भी जब घंटों फोन पर बिजी रहता था तो पूछने पर बोलता था कि वो अपने दोस्तों से बात कर रहा है।

यह भी पढ़ें:अफगानिस्तान के बाद इस देश में आया भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता

भावुक हुआ पिता

इस बारे में बोलते हुए राहुल के पिता भावुक हो गए और रोने लगे। उन्होंने कहा कि कभी उन्होंने इस बारे में सोचा भी नहीं था कि उनके साथ ऐसा कुछ होगा। राहुल उनका बड़ा बेटा है और उसे ही उन्होंने सारी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राहुल के पिता ने बताया कि उनका बेटा सिर्फ 20 साल का है, उसे इतनी समझ नहीं है, लेकिन उन्होंने अब उसे बेदखल करने के बारे में सोच लिया है।

विज्ञापन

घर पर रहने आई थी समधन

राहुल के पिता ने बताया कि उनकी होने वाली समधन उनके घर पर 4-5 दिन के लिए रहने आई थी। हालांकि वो नीचे समधन के साथ सोती थी और राहुल ऊपर अपने कमरे में सोता था। अनिता कई बार ऊपर ये कहकर जाती थी कि उसके पति का फोन आया है तो वो बात करने जा रही है। इसके बाद वो घंटों ऊपर रहती थी और बुलाने पर ही नीचे आती थी। अब ऊपर क्या होता था इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है।

यह भी पढ़ें: योगी राज में 16 IAS ट्रांसफर, अयोध्या के DM समेत कई इधर-उधर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola