Crime News: मैनपुरी में 10 रुपये के लिए दुकानदार की गोली मारकर हत्या; 15 दिन बाद हाथ आया आरोपी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने महज 10 रुपये के लिए दुकानदार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने करीब 15 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का मुद्दा बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक वारदात मैनपुरी में 12 जून की है। मृतक की पहचान महेशचंद्र जाटव के रूप में हुई है। बताया गया है कि महेशचंद्र एक गांव में अस्थायी दुकान चलाता था। आरोपी ने उसके सिर में गोली मारी थी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
जांच में सामने आया था कि उसकी दुकान पर अक्सर गुलफाम उर्फ गुल्ला बंजारा जाया करता था। मैनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अब आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महेशचंद्र की दुकान से उसने एक दिन पेट्रोल पंप खरीदा था।
बताया गया है कि पेट्रोल के रुपयों में से एक बार 10 रुपये को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गुलफाम ने कहा कि अगली बार 10 रुपयों को लगा लेना, लेकिन महेशचंद्र ने इससे इनकार कर दिया। इसी को लेकर गुलफाम ने महेश की हत्या की योजना बनाई और उसके सिर में गोली मार दी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: