---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

पति के मनपसंद रंग की साड़ी नहीं पहनती थी महिला, शादी के 8 माह बाद ही तलाक तक पहुंची नौबत

Newly married divorce: पति ने महिला से इसलिए तलाक मांगा है क्योंकि वह उसके मनपसंद रंगों के कपड़े नहीं पहनती है। कपल की शादी को अभी महज 8 माह हुए हैं, फिलहाल यह मामला परामर्श केंद्र में विचाराधीन है। वहीं, साल 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हर साल करीब 8 से 9 हजार तलाक के मामले सामने आते हैं।

Newly married divorce: भागदौड़ की जिंदगी में यंगस्टर्स बेहद शॉर्ट टेम्पर्ड हैं। छोटी-छोटी बातों पर लोगों को गुस्सा आ जाता है। ऐसे ही एक मामले में शादी के महज 8 माह बाद कपल के बीच तलाक की नौबत आ गई। जब दोनों पुलिस के पास पहुंचे तो उनके अलग होने के कारण सुनकर सबके होश उड़ गए। दरअसल, लड़का अपनी नवविवाहिता से केवल इसलिए अलग होना चाहता है क्योंकि वह उसके कहने पर उसके मनपसंद रंग की साड़ी नहीं पहनती है।

भारत में बढ़ रहे तलाक के मामले

साल 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हर साल करीब 8 से 9 हजार तलाक के मामले सामने आते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई और बेंगलुरु में 4 से 5 हजार तलाक के केस होते हैं। जबकि साल 1960 के दशक में इंडिया में तलाक के एक या दो मामले ही होते थे। इसके बाद 1980 तक यह संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच गई। तलाक के बढ़ते मामलों को लेकर कोर्ट गंभीर है और ऐसे मामलों को तलाक से पहले खत्म करने के लिए कई परामर्श कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

घरेलू कलह से परेशान

हालिया मामले की बात करें तो लड़की का कहना था कि उसका पति आए दिन उसके कपड़े पहनने और उसके कपड़ों के रंग को लेकर उससे झगड़ा करता है। अब यह घरेलू कलह इतना बड़ चुकी है कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला हाथरस थाना क्षेत्र का है। करीब आठ माह पूर्व हाथरस की रहने वाली लड़की की आगरा के रहने वाले युवक से पूरे धूमधाम से शादी हुई थी।

---विज्ञापन---

परिजनों की चिंता बढ़ी

शादी के बाद दोनों के परिजन बेहद खुश थे, लड़की की मां नानी बनने की तैयारी कर रही थी लेकिन बीते दिसंबर 2023 में उनका सपना जब टूट गया जब उनकी लड़की अपने मायके आ गई और वापस जाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब दोनों पक्ष ने स्थानीय थाने में शिकायत की है। चूंकि अभी शादी को कम समय हुआ है तो नियमों के तहत दोनों की परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग चल रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के रघुबीर नगर में हफ्ता वसूली को लेकर हंगामा, कार फूंकी, SHO समेत दो पुलिसकर्मी घायल

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2024 06:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola