Contaminated Water: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले से एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यहां के मोहम्मदी कस्बे के सरैया इलाके में दूषित पानी (Contaminated Water) पीने से पिछले दो सप्ताह में 5 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि 9 बच्चे बीमार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है।
और पढ़िए –Auraiya Sinking: जोशीमठ के बाद अलीगढ़ और बागपत, अब ओरैया में फर्श और छतें दरकीं, लोगों की उड़ी नींद
472 घरों का किया गया निरीक्षण
जिले के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार को यहां का दौरा किया। 472 घरों का सर्वेक्षण किया। जहां उन्हें दूषित पानी बच्चों की मौत के मुख्य कारण के रूप में मिला।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि चार साल के मोहम्मद अजान और 14 महीने की उमरा की पिछले हफ्ते मौत हो गई थी। इससे पहले 10 साल से कम उम्र के तीन अन्य बच्चों की लक्षणों के आधार पर डायरिया जैसी बीमारी से मौत हो गई थी।
सीवर लाइन से होकर जा रही है पानी की लाइन
उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण करने के बाद हमने पाया कि नल के पानी की पाइपलाइन एक सीवर लाइन से गुजर रही थी। पानी संभवतः दूषित था। हमने जल बोर्ड से नमूने लेने और शुद्ध व स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। अभी तक क्षेत्र में डेंगू या मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी हमने इलाके में एंटी-लार्वा स्प्रे का छिड़काव किया है।
बेटी को पहले उल्टियां हुईं, दवाई देने के बाद मौत
उमरा के पिता नूर मोहम्मद ने बताया कि मेरी बेटी बीमार हो गई। वह काफी उल्टियां करने लगी। परिवार वालों को लगा कि शायद वह खाना नहीं पचा पा रही है, लेकिन स्थानीय क्लिनिक से दवा लेने के कुछ घंटों के बाद ही उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि साफ-सफाई की खराब स्थिति और दूषित पानी के कारण उसकी मौत हुई है।
समाज के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की अपील
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी मुश्किल से इस इलाके की सफाई करते हैं। हमें नहीं पता कि उनके खिलाफ शिकायत कैसे करें? इसी बीच देखा गया कि क्षेत्र में पांच वर्ष से कम उम्र के कई बच्चों का टीकाकरण नहीं किया गया था। इसके बाद अधिकारियों ने बुजुर्ग सदस्यों और इलाके की स्थानीय मस्जिद के मौलवियों के साथ बैठक कीं, ताकि लोगों को अपने बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया जा सके।
सीएमओ ने जारी किया ये बयान
खीरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संतोष गुप्ता ने बताया कि हमने पांच परिवारों की पहचान की है, जहां पिछले दो हफ्तों में बच्चों की मौत हुई है। उनमें से किसी ने भी स्वास्थ्य विभाग से संपर्क नहीं किया था। घर पर अपने बच्चों का इलाज कर रहे थे। मौतों के पीछे प्राथमिक कारण डायरिया के साथ बुखार था।
स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल उठाए ये कदम
मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और टाइफाइड समेत विभिन्न बीमारियों के लिए 61 नमूनों का परीक्षण किया गया है। सभी जांच नैगेटिव आई हैं। इलाके में फॉगिंग भी की गई है। हमने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि वे झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने के बजाय सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क करें। अधिकारियों ने कहा कि बुखार और संक्रमण से पीड़ित नौ बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। शनिवार को 76 बच्चों को टीका लगाया गया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines