CM योगी-भागवत में मुलाकात हुई या नहीं! BJP से नाराजगी की अटकलों के बीच संघ ने दिया बयान

CM Yogi Mohan Bhagwat Meeting: यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन से पिछड़ने के बाद सीएम योगी और मोहन भागवत की मीटिंग को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच संघ ने कहा कि बीजेपी और RSS के बीच कोई दरार नहीं है।

CM Yogi Mohan Bhagwat Meeting Today

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत

विज्ञापन

CM Yogi Mohan Bhagwat Meeting Today: लोकसभा चुनाव नतीजों में अगर किसी राज्य ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा तो वह है यूपी। यूपी की 80 में से 37 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की। जबकि 43 सीटें इंडिया ब्लाॅक के खाते में गई। इस बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों के शिविर में भाग लेने के लिए गोरखपुर पहुंचे हुए हैं। जबकि सीएम योगी भी गोरखपुर में मौजूद हैं। संघ और बीजेपी के बीच तकरार की खबरों के बीच दोनों की मुलाकात अहम मानी जा रही है। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच शनिवार को मुलाकात होनी थी।

इस बीच इंडियन एक्सप्रेस ने ये दावा किया कि शनिवार को सीएम योगी और मोहन भागवत के बीच दो बार मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार पहली मुलाकात कैंपियरगंज इलाके के एक स्कूल में हुई। वहीं दूसरी मुलाकात पक्कीबाग इलाके में में स्थित शिशु मंदिर स्कूल में हुई।

Advertisment

वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो शनिवार को पहले यह तय हुआ कि दोनों की मुलाकात दोपहर में हो सकती है। इसके बाद इसे शाम तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद शाम में एक बार फिर मुलाकात की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन मीटिंग नहीं हो सकी। इसके बाद मीटिंग नहीं होने को लेकर जब सवाल उठे तो संघ ने साफ किया कि दोनों के बीच कोई मुलाकात प्रस्तावित नहीं थी। वे संघ शिविर में भाग लेने के लिए गोरखपुर आए हुए हैं। वे आज रविवार को भी गोरखपुर में ही रहेंगे।

यूपी में खराब रहा पार्टी का प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी के प्रदर्शन से कई राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान होना पड़ा था। सबसे अधिक हैरान करने वाली हार अयोध्या सीट रही। बीजेपी ने राम मंदिर के मुद्दे को पूरे चुनाव में भुनाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकी और पार्टी को इस सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में
संघ प्रमुख और सीएम की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही थी।

विज्ञापन

संघ-बीजेपी में कोई दरार नहीं

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद नागपुर के संघ शिविर को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कई अहम टिप्पणियां की थी। इसमें सेवक को अहंकार दूर रहकर काम करने की सलाह दी गई थी। इसके अलावा संघ नेता इंद्रेश कुमार ने भी बीजेपी की अहंकार को लेकर अपनी बात रखी थी। इन प्रतिक्रियाओं पर संघ ने खंडन करते हुए कहा कि ये सभी टिप्पणियां बीजेपी सरकार को टारगेट कर नहीं की गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ