---विज्ञापन---

‘इन्होंने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, क्या कोई जामा मस्जिद में…’, CM योगी का विपक्ष पर हमला

CM Yogi Adityanath Ayodhya Speech: अयोध्या की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आस्था की बात करने वालों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई थी. सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस को घेरते हुए राम भक्तों पर गोली चलवाने और विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया.

---विज्ञापन---

CM Yogi Adityanath Ayodhya Speech : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल उठाया, “आप सोचिए, क्या कोई जामा मस्जिद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा? क्या सरकारें ऐसा करवा पाएंगी? क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी यह करवा पाएगी? अगर नहीं करवा पाएगी तो यह पाप अयोध्या में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर क्यों करवाया गया था?” इससे पहले सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने कभी अयोध्या की पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज़ पढ़वाने का काम किया था.

अयोध्या राम मंदिर का CEO बनने के लिए क्या है पहली शर्त? सर्च पैनल ने कहा-डिग्री काफी नहीं

---विज्ञापन---

सीएम योगी ने आगे कहा कि जब मंशा साफ हो और नीति स्पष्ट हो तो ईश्वर अपने आप सहयोग करता है. आज वही बदलाव अयोध्या में दिखाई दे रहा है. प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी के आशीर्वाद से अयोध्या के सारे काम अपने आप आगे बढ़ रहे हैं.

एयरपोर्ट और विकास कार्यों पर घेरा

सपा पर विकास कार्यों का विरोध करने का आरोप लगाते हुए सीएम योगी ने कहा, “कोई सोचता था कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा? ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे और एयरपोर्ट के नाम पर जनता को गुमराह करते थे. लेकिन आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बना अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग आज अयोध्या का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जो काम वो नहीं कर पाए, वो आज हो रहा है. उन्हें बुरा लग रहा है कि एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर क्यों हो गया.

---विज्ञापन---

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया गया फैसला?

निषादराज के नाम पर भी राजनीति का आरोप

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अयोध्या में रैन बसेरा का नाम निषादराज गुह के नाम पर रखा गया है, विपक्ष को यह भी बुरा लगता है क्योंकि वे ऐसा नहीं कर पाए थे. उन्होंने कहा, “हमने न सिर्फ यहाँ विकास किया, बल्कि श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन की भव्य प्रतिमा भी बनवाई, जिस जमीन पर विपक्ष के लोग वक़्फ़ के नाम पर कब्ज़ा करवा रहे थे.”

---विज्ञापन---

सीएम योगी ने दोनों दलों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यही सोच का अंतर है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने हमेशा मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी की, भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाए और रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं. उन्होंने अयोध्या की पहचान का संकट खड़ा कर दिया था, लेकिन जैसे ही प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई, भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो गया और इसे कोई रोक नहीं पाया.

BHU ने बिना परमिशन काट दिए 33 पेड़? अब NGT वसूलेगा 2.65 करोड़ रुपये का हर्जाना; जानें क्या है मामला

---विज्ञापन---

First published on: Jul 10, 2026 01:36 PM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola