राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया गया फैसला?

Ram Mandir Controversy: राम मंदिर दान चोरी विवाद में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं और ट्रस्ट के लिए मुश्किलें खड़ी होती जा रही हैं। पहले चंपत राय और अनिल मिश्रा, अब दिन गिनने वाले 23 कर्मचारी इस्तीफा देकर चले गए हैं।

RAM MANDIR.jpg (2)

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है। क्योंकि चढ़ावे की गिनती करने वाले 23 कर्मचारियों ने अचानक एक साथ इस्तीफा दे दिया है, जिससे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, बैंक और कर्मचारी मुहैया कराने वाली एजेंसी के लिए संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि अब नई भर्तियां करनी पड़ेंगी, जो ऐन मौके पर संभव नहीं है। 23 कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद बीते दिन सिर्फ 13 कर्मचारी गणना करने पहुंचे, जिससे गणना का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिफ्ट, ड्यूटी टाइम, सैलरी और छुट्टियां वजह

इस्तीफा देने वाले कर्मचारी ने बताया कि मंदिर में 2 शिफ्टों में दान गिनने का काम होता है। दान चोरी विवाद सामने आने के बाद 2 शिफ्ट खत्म करके एक कर दी गई और ड्यूटी का टाइम 6 से बढ़ाकर 9 घंटे कर दिया गया। अब सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम लिया जा रहा है। मेहनताना भी घटा दिया गया है, जबकि पहले ये 14755 रुपये महीना था। मेहनताना भी सभी को अलग-अलग दिया जा रहा है। इसके अलावा छुट्टियों की संख्या भी घट कम कर दी गई है।

मांग खारिज होने के बाद दिया गया इस्तीफा

कर्मचारी ने बताया कि बुधवार को सभी कर्मचारियों ने बैठक करके बदलावों का विरोध करने का फैसला किया। SBI तुलसी उद्यान ब्रांच, राम मंदिर अयोध्या के अधिकारियों के साथ-साथ सैनिक सिक्योरिटी के सुपरवाइजर जयराम यादव से बदलावों की शिकायत की गई, लेकिन उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। इसके बाद बैठक करके सामूहिक इस्तीपुा देने का फैसला किया गया। बीते दिन शाम को एक सामूहिक इस्तीफे पर साइन करके ट्रस्ट को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

अब वेरिफिकेशन करके रखे जाएंगे कर्मचारी

बता दें कि बैंक की ओर से अब नए कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे, लेकिन इस बार कर्मचारियों की भर्ती वेरिफिकेशन के बाद ही की जाएगी। ऐसे में भर्ती करने में समय लग सकता है, जिस वजह से दान गिनने का काम प्रभावित होगा। दूसरी ओर, बैंक के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस्तीफा दिया नहीं गया, बल्कि लिया गया है। इन कर्मचारियों को निकाला गया है, क्योंकि अब दाना गिनने के लिए कम कर्मचारी रखे जाएंगे और जो वेरिफाइड हैं, उन्हें रख लिया गया है।

विज्ञापन

ट्रस्ट अध्यक्ष से कार्यवाहक महामंत्री की मुलाकात

बता दें कि बीती रात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने के लिए कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन आए। दोनों की मुलाकात मणिराम छावनी मंदिर में हुई। इस दौरान गोपाल राव भी दिखे। तीनों के बीच करीब एक घंटे तक वार्तालाप हुई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ