'गधा जैसी बुद्धि वालों ने…', समाजवादी पार्टी की PDA पाठशाला पर योगी आदित्यनाथ का बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आगे कहा ‘आपने देखा होगा जब इन्होंने नकल को अपना जन्म सिद्ध अधिकार माना था और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना शुरू किया था।

Uttar Pradesh News, Uttar Pradesh, Chief Minister Yogi Adityanath, Samajwadi Party, PDA school, Yogi Adityanath, CM Yogi, उत्तर प्रदेश समाचार, उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी, पीडीए स्कूल, योगी आदित्यनाथ, सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा की PDA पाठशाला को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सपा PDA पाठशाला के नाम पर शिक्षा की व्यवस्था को चौपट करने का काम कर रही है।

सपा का नकल कराने का जन्म सिद्ध अधिकार

उन्होंने आगे कहा ‘आपने देखा होगा जब इन्होंने नकल को अपना जन्म सिद्ध अधिकार माना था और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना शुरू किया था। तब कल्याण सिंह की सरकार ने 1991 और 1997 में एक व्यवस्था की थी कि ‘ग’ से गणेश पढ़ाया जाए। गणपति विघ्न हर्ता हैं। जिससे विघ्न और बाधाओं को दूर किया जा सके लेकिन जब कुछ समय बाद समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो ग से गणपति नहीं ग से गधा पढ़ाया जाने लगा।’ सीएम योगी ने कहा कि गधे जैसी बुद्धि वालों ने बच्चों के मन में भी उसी प्रकार का भाव पैदा करने का प्रयास किया। आज भी PDA पाठशाला में भी वही पढ़ाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisment

सपा ने किया था कांवड़ यात्रा

सीएम ने कहा कि सपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। इन्होंने कांवड़ यात्रा का भी विरोध किया था। जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रमों को भी इन्होंने बाधित करने का काम किया था। उस समय इनके पास न प्रदेश के विकास का कोई एजेंडा था। गांव, गरीब और किसान के लिए इनके पास एजेंडा नहीं था। इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा, व्यापारियों और प्रदेश के विकास के लिए सपा के पास कोई एजेंडा नहीं था। परिणाम हम सबके सामने था।

विज्ञापन

वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया समाजवादी की देन

उन्होंने आगे कहा कि सपा ने प्रदेश को दंगों की आग में झोंक दिया गया था। प्रदेश में दंगे होते थे और जिले में माफिया खड़े हो गए। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया समाजवादी की देन थी। आज दंगा मुक्त प्रदेश है। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ