UP: चलती बस में पान थूकने के लिए खोला गेट, फिर जो हुआ...पुलिस रह गई दंग

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे का लग रहा है। मृतक के परिजनों के बयान लिए गए हैं। FIR दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Crime News
विज्ञापन

UP: यूपी में चलती बस में पान खाना एक शख्स के लिए जानलेवा साबित हुआ। शख्स ने तेज रफ्तार बस से पान की पीक थूकने के लिए अचानक गेट खोल दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे समीप के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी साथ में कर रही थी सफर

पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान राम जियावन के रूप में हुई है, वह लखनऊ के चिनहट का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बस में राम जियावन के साथ उसकी पत्नी सावित्री भी मौजूद थी। सावित्री के बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार ये घटना बलदीराय थाना क्षेत्र में हुई है।

Advertisment

बस ड्राइवर ने की बचाने की कोशिश

हाईवे पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक AC बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। इस दौरान बस में बैठे राम जियावन अचानक उठे और पान थूकने के लिए अचानक बस का गेट खोल दिया। इससे पहले की बस ड्राइवर और परिचालक कुछ समझ पाते वह तेज रफ्तार बस से मुंह के बल सड़क पर जा गिरे।

बस ड्राइवर यात्रियों को करें जागरूक

बस चालक ने बस रोकर तुरंत मामले की सूचना पुलिस व स्थानीय प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने 45 वर्षीय राम जियावन को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार राम जियावन के काफी खून बह चुका था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अपील जारी की है कि हाईवे आदि पर तेज रफ्तार बस से सवारी हाथ या सिर बाहर न निकालें। इस बारे में बस चालक व परिचालकों को यात्रियों को जागरूक करने का भी आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) के अधिकारियों ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक की प्रारंभिक जांच में ये मामला सड़क हादसा लग रहा है। मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ