उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से प्यार और विश्वास भरे रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला ने आपसी विवाद के चलते अपने पति को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। हालांकि, वक्त रहते ही व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मायके वालों ने बुलाया था ससुराल
ये मामला बुलंदशहर जिले के बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव बंसी का है। यहां एक दंपती के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद और तनाव के चलते पत्नी अपने मायके चली गई थी और वहीं रह रही थी। विवाद सुलझाने के लिए मायके वालों ने युवक को ससुराल बुलाया था। युवक के परिवार का आरोप है कि पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया है। पीड़ित युवक की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़ित परिवार ने बहू समेत 3 लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
यह भी पढ़ें: MP नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की बढ़ी मुश्किल, दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने भेजा समन; जानें क्या है पूरा मामला
पत्नी ने की पति की हत्या
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मर्चेंट नेवी पति की हत्या कर उसके शव को 15 टुकड़ों में काट दिया था। इसके बाद एक प्लास्टिक के ड्रम में उन टुकड़ों को रखकर उसकी चुनाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
55 mins agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
8 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
8 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
9 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines