शाहनवाज चौधरी
UP Flirtatious Boy Forcibly Wear A Ring To Minor Girl: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक तरफा प्यार के पागलपन का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मनचले आशिक ने बीच रास्ते में सबके सामने नाबालिग छात्रा से प्रपोज किया और उसे अंगूठी पहनाई दी। इनता ही नहीं ये मनचला छात्रा को जबरदस्ती साथ ले जाने लगा। जैसे ही इस बारे में छात्रा के भाइयों को पता चला, उन्होंने मनचले की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मनचले के खिलाफ FIR दर्ज की है।
जबरदस्ती पहनाई अंगूठी
यह मामला नरसैना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव में रहने वाली 16 साल की नाबालिग छात्रा ने एसएसपी श्लोक कुमार को अपनी लिखित शिकायत दी है। अपनी शिकायत में छात्रा ने बताया कि उसी के गांव का रहने वाला शिवम हमेशा उसका पीछा करता है। इसके अलावा शिवम उस पर भद्दे और अश्लील कमेंट भी पास करता है। कई बार तो उसने छात्रा का जबरदस्ती हाथ भी पकड़ा है। हद तो तब हो गई जब 8 फरवरी को शिवम ने स्कूल जा ही छात्रा को जबरदस्ती अंगूठी पहना दी।
छात्रा ने बताया कि जब वह स्कूल जा रही थी तब आरोपी शिवम उसका पीछा कर रहा था, फिर अचानक से उसका हाथ पकड़कर उसको रिंग पहना दी। इससे पहले की छात्रा कुछ समझ पाती मनचला छात्रा को जबरदस्ती साथ ले जाने लगा। घटना स्थल पर लोगों का मजमा लग गया। लोगों को जमा होते देख मौके से मनचला भाग निकला।
छात्रा ने भाइयों ने कर दी पिटाई
नाबालिग छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुस्साए छात्रा के भाई मनचले के घर पहुंच गए और घटना की बाबत मनचले के परिजनों से शिकायत की। आरोप है मनचले और उसके परिजनों ने छात्रा के भाइयों के साथ बदतमीजी और अभद्रता की। इसके बाद गुस्साए भाइयों ने मनचले की जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
नरसैना थाने के सीनियर इंस्पेक्टर अनोखे पूरी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मनचले के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। जांच में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है। अभी तथ्यों पर गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: द्रौपदी का चीरहरण, रावण का अंहकार चकनाचूर; जानें क्या कहते हैं स्वाति मालीवाल के ये 2 ट्वीट
कहां है एंटी रोमियो स्कॉयड?
जिले में स्कूल, कालेज, पार्क के आसपास पुलिस एन्टी रोमियो स्कॉयड की तैनाती का दावा किया जाता है। रोज पुलिस द्वारा संचालित सोशल मीडिया एकाउंट्स में ऐसे कई फोटो और वीडियो भी अपलोड किए जाते हैं, जो यह दर्शाते हैं एन्टी रोमियो स्कॉयड एक्टिव है और वह अपना काम पूरी जिम्मेदारी से कर रही है। ऐसे में छात्रा के साथ सरेआम रिंग पहनाने की घटना से एंटी रोमियो स्कॉयड के दावों की पोल खुल रही है।
संबंधित खबरें
UP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
1 hr agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
2 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
16 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
21 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
21 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines