Budaun Double Murder Accused Barber Javed: उत्तर प्रदेश के बंदायू से मंगलवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक आरोपी ने दो नाबालिग भाइयों की घर में घुस कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके साथ ही एक अन्य बच्चे पर भी हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस डबल मर्डर का आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी निवासी जावेद था। पुलिस ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
कौन था जावेद, जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर?
जानकारी के अनुसार, साजिद इस कॉलोनी में सैलून की दुकान चलाता था। उसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। इस मामले पर बरेली आईजी राकेश कुमार ने कहा- जैसे ही दो बच्चों की नृशंस हत्या की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसका पीछा किया। भागते समय आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बचाव में पुलिस ने भी आरोपी पर फायर किया। इस गोलीबारी में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई।
छत पर खेल रहे थे बच्चे
राकेश कुमार ने कहा- जिन दो बच्चों की हत्या की गई है, वे छत पर खेल रहे थे। इसके बाद आरोपी घर में घुसा और छत पर चला गया। वहां उसने नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी के बारे में डिटेल ली जा रही है। उसने ये हत्या क्यों की और इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
लोगों ने किया प्रदर्शन
वहीं दो बच्चों की हत्या के विरोध में लोगों के विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। वहीं बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने कहा- हमें आज शाम सूचना मिली कि एक आदमी ने एक घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी। तनाव के बीच लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें: पुलिस की वर्दी को कलंकित करने वाले DSP किरण नाथ कौन? जो रेप के आरोप में गिरफ्तार
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
4 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
6 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
8 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
13 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
13 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines