नाबालिग भाइयों का कत्ल करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, यूपी के बदायूं में तनाव

Badaun minor murder: दो सगे भाइयों की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। परिजनो ने दोनों शवाें सड़क पर रखकर जाम लगाया। बताया जा रहा है कि उग्र भीड़ ने प्रदर्शनस्थल के आसपास आगजनी और तोड़फोड़ भी की। किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर भीड़ को शांत किया।

UP police, crime news

उत्तर प्रदेश में महिला की हत्या।

विज्ञापन

Badaun minor murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक सैलून संचालक ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसके दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। इस वारदात में घर में मौजूद एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। वारदात के बाद इलाके में तनाव है, नाराज परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। किसी तरह पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

https://twitter.com/RoopDarak/status/1770141055473922554

विज्ञापन

सोमवार को हुआ था झगड़ा

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी का है। यहां साजिद सैलून की दुकान चलाता था। सोमवार को उसका पड़ोस में रहने वाले दंपति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस समय तो आसपास के लोगों ने दोनों को शांत कर दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार साजिद पड़ोसी के घर में घुसा और कुल्हाड़ी से उसके बेटे अन्नू (11), आयुष (6) और एक अन्य पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अन्नू और आयुष की तो मौत हो गई है वहीं, तीसरा बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

साजिद का फोन सर्विलांस पर लगाया

वारदात को अंजाम देकर साजिद मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस पर लगाया और उसका पीछा किया। एक जगह पुलिस और साजिद का आमना-सामना हुआ। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। साजिद रुका नहीं और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

शव रखकर प्रदर्शन किया

दो सगे भाइयों की इतनी बेरहमी से हत्या के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। परिजनो ने दोनों शवाें को मंडी समिति चौराहे पर रखकर जाम लगाया। बताया जा रहा है कि उग्र भीड़ ने प्रदर्शनस्थल के आसपास आगजनी और तोड़फोड़ भी की। मौके पर सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंचाा। पुलिस के आला अधिकारियों ने किसी तरह भीड़ को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ