Breaking News: लखनऊ में सरकारी इमारत की बालकनी गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Breaking News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की डालीबाग ड्राइवर्स कॉलोनी में बुधवार देर शाम एक पुरानी सरकारी इमारत की बालकनी गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी है। वहीं सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है।
जानकारी के मुताबिक ये इमारत तिलक मार्ग के पीछे सरकार के पुराने आवास हैं। डीजीपी यूपी राजकुमार विश्वकर्मा ने बता एएनआई को बताया कि चार लोगों को बचाया गया। संभावना है कि अब मलबे के नीचे कोई भी दबा नहीं है। फिर भी मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि तेज धमाके के साथ बालकनी गिरी थी।
#WATCH | Uttar Pradesh: A portion of the balcony of an old building collapsed in Dalibagh Drivers Colony, Lucknow this evening. Relief and rescue team present at the spot.
“These are old residences of the Government behind Tilak Marg. Four persons rescued. No one is under… pic.twitter.com/bcw8jtenh5
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 3, 2023
उधर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सहायता दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: