हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ghaziabad: पड़ोसी के घर से बरामद हुआ युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में एक युवक का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ है। आरोपी के पिता ने ही स्थानीय पुलिस के पास पहुंचकर अपने घर में शव होने की सूचना दी है।

विज्ञापन
मौके पर मौजूद गाजियाबाद पुलिस।

शक्ति सिंह, गाजियाबाद

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां युवक की हत्या कर आरोपी ने अपने ही घर में गड्ढा खोदकर शव को गाढ़ दिया था। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी के परिजन ने ही घर में शव के दबे होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम ने फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या कर शव को आरोपी ने अपने घर में दबाया

यह मामला गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी का है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के राजीव गार्डन गली नंबर 04 में उस समय हड़कंप मच गया जब पड़ोसी के घर में एक युवक का शव गाढ़े जाने की खबर फैली। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय दीपक नाम के युवक की हत्या कर शव को जमीन में दबा दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के घर से शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। दीपक आरोपी अंकित पंचाल का पड़ोसी था, जिसकी हत्या कर शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। आरोपी की पहचान अंकित पंचाल पुत्र पप्पू पंचाल के रूप में हुई है। अंकित पंचाल मृतक के साथ पीवीसी पैनल और इंटीरियर का काम करता था।

विज्ञापन

फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में अंकुर विहार एसीपी अजय कुमार सिंह ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव पड़ोसी के घर में दबा हुआ है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। खुदाई के दौरान शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

हत्या की वजह की जांच कर रही पुलिस

एसीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola