शराब के नशे में ट्रैक पर सो गया ये शख्स, ऊपर से गुजर गई ट्रेन; वीडियो वायरल

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश में एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को किसी शख्स ने ये सूचना दी थी। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला। ये मामला क्या है? कहां सामने आया है? आपको विस्तार से खबर में बता रहे हैं।

Uttar Pradesh crime news

Uttar Pradesh Crime: कहते हैं कि जिसका भगवान रखवाला होता है, उसे कोई नहीं मार सकता। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शख्स रेलवे ट्रैक पर लेट गया। किसी ने उसको देख पुलिस को आत्महत्या की सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक जिंदा मिला। युवक ने शराब पी रखी थी। वह रेलवे ट्रैक के ऊपर लेटा था। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वह शख्स जिंदा मिला। कोतवाली नगर पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों को नेपाल में सूचना दी है। युवक को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि ये युवक हरियाणा के किसी होटल में काम करता है। युवक का नाम अमर बहादुर है। जो पुलिस को बिजनौर में सेंट मैरीज के करीब रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर लेटा मिला।

विज्ञापन

पिछले साल भी सामने आया था मामला

पिछले साल भी रेल ट्रैक पर लेटे युवक के ऊपर से ट्रेनें गुजर गई थी। एक-एक कर दो ट्रेनें युवक के ऊपर से गुजरी थीं। मामला झालू कस्बे के रेलवे स्टेशन पर सामने आया था। युवक को जरा भी चोट नहीं लगी थी और वह बच गया था। ट्रेन के चालक ने उसके पटरी पर लेटने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आई तब भी युवक पटरी पर लेटा मिला था। पुलिस उसे चौकी लेकर गई थी। जिसके बाद उसके परिजनों को बुलाया था। वहीं, युवक को चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया था। युवक नशे की हालत में था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ