मेरठ की मुस्कान के बाद ब‍िजनौर में शि‍वानी ने क‍िया कांड, प्रेमी के साथ जिंदगी बसाने की चाह में की पति की हत्या

उत्तरप्रदेश के बिजनौर में प्रेमी को पाने और सरकारी नौकरी हड़पने की चाहत में पत्नी ने अपने रेलवे कर्मचारी पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

CRIME
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। महिला का नाम शिवानी है और उसके पति दीपक रेलवे विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। दीपक की पोस्टिंग नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर थी।

हत्या को हार्ट अटैक दिखाने की कोशिश

शिवानी ने पहले पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो पता चला कि दीपक की गला दबाकर हत्या की गई थी। शिवानी बार-बार बयान बदल रही थी और कह रही थी कि उसने अकेले ही हत्या की है। हालांकि पुलिस की जांच में कई नए खुलासे हुए। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक युवक दीपक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

Advertisment

प्रेमी और नौकरी पाने के लिए हत्या

पुलिस की जांच में सामने आया है कि शिवानी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दीपक की हत्या इसलिए की, ताकि वह सरकारी नौकरी भी पा सके और प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू कर सके।

शादी के बाद भी मायके में रहना चाहती थी शिवानी

दीपक और शिवानी का जनवरी 2024 में सब के रजामंदी से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद शिवानी अपने ससुराल में नहीं रहना चाहती थी और ज्यादातर मायके में ही रहती थी। पति के कहने पर कुछ समय पहले वे दोनों आदर्शनगर में किराए पर रहने लगे, जबकि उन्हें रेलवे क्वार्टर भी मिला हुआ था।

शिवानी ने प्रेमी को बचाने की कोशिश की

पूछताछ में शिवानी ने पहले एक युवक का नाम लिया जो लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। लेकिन जब पुलिस ने उस युवक को पकड़ा तो उसने शिवानी से प्रेम संबंध से इनकार कर दिया। अब पुलिस दीपक के एक रिश्तेदार से शिवानी के संबंधों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दीपक की मां ने लगाए आरोप

मृतक दीपक की मां पुष्पा का कहना है कि शिवानी ससुराल में रहना ही नहीं चाहती थी और उसकी नीयत दीपक की नौकरी पर थी। पुष्पा के अनुसार, शिवानी का किसी और से प्रेम प्रसंग था और वह दीपक को रास्ते से हटाकर उसके साथ घर बसाना चाहती थी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ