UP की इस 'सेलिब्रिटी' सीट पर BJP की साख दांव पर, इंडिया गठबंधन ने झोंकी ताकत

Lok Sabha Election 2024: बिजनौर लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। 2019 में इस लोकसभा सीट से बसपा के मलूक नागर चुनाव जीते थे। इस बार इस सीट पर सपा और आरएलडी के उम्मीदवार आमने सामने हैं। आरएलडी एनडीए और सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

Bijnor Lok Sabha, lok sabha election 2024

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ और मुजफ्फरनगर से सटी एक हॉट सीट है बिजनौर लोकसभा सीट। इस सीट को स्थानीय लोग ‘सेलिब्रिटी’ सीट भी कहते हैं। दरअसल, यहां से पूर्व स्पीकर मीरा कुमार, यूपी की पूर्व सीएम मायावती और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान तक चुनाव लड़ चुके हैं, जिससे पश्चिम यूपी में इस सीट पर चुनाव लड़ने का नेताओं में अलग ही क्रेज है। 2019 में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के मलूक नागर चुनाव जीते थे।

विज्ञापन

सपा ने बदला अपना प्रत्याशी

2024 लोकसभा चुनाव में इस बार यूपी में राष्ट्रीय लोकदल एनडीए के साथ चुनाव मैदान में है। यहां से राष्ट्रीय लोकदल ने चंदन चौहान को मैदान में उतारा है। वहीं, INDIA गठबंधन ने यहां से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां समाजवादी पार्टी ने दीपक सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें इससे पहले सपा ने यश्वीर सिंह को बिजनौर से अपना प्रत्याशी बनाया था। बताया जा रहा है कि सपा नेताओं की अंदरखाते नाराजगी के बाद पार्टी ने उम्मीदवार बदला है।

विज्ञापन

2019 के चुनाव नतीजे

बिजनौर सीट पर साल 2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो उस समय सपा और बसपा एक साथ चुनाव मैदान में थीं। इस सीट से बसपा के मलूक नागर को 561045 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बीजेपी के भारतेंद्र सिंह को 491104 वोट मिले थे। 2019 चुनावों में इस सीट पर कुल 1100763 वोट पड़े थे। वहीं, 4404 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। जानकारी के अनुसार बिजनौर लोकसभा सीट के अंतर्गत पुरकाजी, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, और मीरापुर कुल पांच विधानसभा सीटे आती हैं।

विज्ञापन

मुस्लिम व दलित वोटर निर्णायक

साल 2011 की जनगणना के अनुसार बिजनौर की कुल आबादी 36 लाख है। जिसमें करीब 55 फीसदी हिंदू, 43 फीसदी मुस्लिम और 22 फीसदी दलित आबादी है। यहां सभी राजनीतिक पार्टियां दलित और मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने में जुटी हैं। बता दें साल 1991 के बाद यहां बीजेपी ने 4 बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। बीजेपी यहां से अपनी खोई साख जुटाने में लगी है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने भी सीट पर चुनाव जीतने के लिए अपना पूरी ताकत झोंक दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ