News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुरादाबाद से पूर्व सांसद एसटी हसन ने आजम खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि आजम खान अखिलेश यादव से नाराज नहीं हैं, बल्कि मौजूदा हालात ऐसे हैं, जिसमें सरकार उनके पीछे पड़ी है। एसटी हसन ने ये भी दावा किया कि अखिलेश यादव ने आजम खान के लिए हर स्तर पर कोशिश की है, लेकिन अब मामला अदालत और सरकार के हाथ में है।
मुरादाबाद में सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा कि आजम खान की तकलीफों का उन्हें एहसास है, लेकिन यह कहना गलत होगा कि वो अखिलेश यादव से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा आजम खान को अपना बुज़ुर्ग माना और पूरा सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि आजम खान की रिहाई अब सरकार और अदालत के हाथ में है और सिर्फ अल्लाह ही उनकी मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें : इटावा में कथावाचकों की पिटाई मामले में नया मोड़, कथा कराने वाले शख्स ने रो-रो कर लगाया बड़ा आरोप!
एसटी हसन ने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने आजम साहब को हमेशा बुज़ुर्गों जैसा सम्मान दिया है, पूरी मदद की है। अब जो हालात हैं, उनमें अल्लाह ही मदद करेगा तो वो बाहर आ सकते हैं। सरकार ने बहुत से झूठे मुकदमे लगाए हैं। पार्टी ने कभी साथ नहीं छोड़ा।
क्या जेल में बंद आजम खान अखिलेश से नाराज हैं? उनकी पत्नी तंजीम फातिमा के बयान के बाद एसटी हसन ने यह साफ कर दिया। इससे पहले आजम खान की बेगम तंजीम फातिमा ने कहा कि अब उन्हें किसी से कोई उम्मीद नहीं है। उन्हें अब अपने अल्लाह पर ही भरोसा है। आजम खान से जेल में मिलने के बाद तंजीम फातिमा ने यह बयान दिया था।
यह भी पढ़ें : सपा से निकाले गए 3 बागी विधायक कौन हैं? जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।