---विज्ञापन---

सपा से निकाले गए 3 बागी विधायक कौन हैं? जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

Samajwadi Party Expelled MLA Profile: समाजवादी पार्टी ने 3 बागी विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें से एक विधायक अखिलेश यादव का और एक विधायक मुख्तार अंसारी का करीबी था। तीनों सपा के बाहुबली नेता माने जाते थे।

---विज्ञापन---

Who Are Samajwadi Party Expelled MLA: समाजवादी पार्टी ने आज बागी विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आदेश जारी करके 3 बागी विधायकों को निष्कासित कर दिया है। इन तीनों बागी विधायकों के नाम अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय हैं। तीनों के खिलाफ पिछले साल हुए राज्यसभा चुनाव में की गई क्रॉस वोटिंग के कारण कार्रवाई की गई है। हालांकि पार्टी हाईकमान ने तीनों विधायकों को अपना व्यवहार सुधारने के लिए समय दिया था, लेकिन वे सुधरे नहीं, इसलिए पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। आइए इन तीनों विधायकों के बारे में जानते हैं…

यह भी पढ़ें:UNSC की मीटिंग में ट्रंप पर भड़के रूस-चीन, ईरान पर हमले के खिलाफ अमेरिका को दिखाए तेवर

---विज्ञापन---

अभय सिंह थे गोसाईंगंज सीट से विधायक

सपा से निकाले अभय सिंह अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से विधायक थे। वे समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मुख्तार अंसारी के करीबी थे। उनका राजनीतिक करियर बहुजन समाज पार्टी से शुरू हुआ था। बाद में उन्होंने बसपा छोड़कर सपा जॉइन कर ली थी। साल 2022 में वे गोसाईंगंज सीट से ही समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर दूसरी बार विधायक बने थे। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी आरती तिवारी को 13 हजार वोटों से हराया था। साल 2012 में उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ रहे आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी को भी हराया था। अभय सिंह लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति का फेस थे और वे प्रदेश की राजनीति में मुख्तार अंसारी के कहने पर ही आए थे।

यह भी पढ़ें:पहलगाम के ‘हत्यारों’ पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के इस आतंकी संगठन के सदस्य थे हमलावर

---विज्ञापन---

गौरीगंज से विधायक थे राकेश प्रताप सिंह

समाजवादी पार्टी से निष्कासित राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज विधानसभा सीट से विधायक थे। वे साल 2022 में इस सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार चंद्र प्रकाश मिश्रा म‍टियारी को हराया था। दोनों की वोटों में 6963 का अंतर था। राकेश प्रताप गौरीगंज में ही साल 1976 में पैदा हुए थे। प्रतापगढ़ से हाईस्‍कूल करने वाले राकेश की शादी शीलम सिंह से साल 1996 में हुई थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है। राकेश प्रताप उत्तर प्रदेश के 3 बार के विधायक हैं। साल 2012 में उन्‍होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्‍मद नईम को 44287 वोटों से हराकर चुनाव जीता और विधायक बने थे। साल 2017 में उन्‍होंने एक बार फिर नईम को 77915 वोटों से हराकर चुनाव जीता और विधायक बने। साल 2022 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ा और विधायक बने।

यह भी पढ़ें:इंडिगो की फ्लाइट में मचा हड़कंप, टेकऑफ से पहले की गई कैंसिल, 160 यात्रियों को जाना था चंडीगढ़ से लखनऊ

---विज्ञापन---

ऊंचाहार से विधायक थे मनोज कुमार पांडे

मनोज कुमार पांडे रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक थे। जब से ऊंचाहार विधानसभा सीट बनी है, तब वे इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यावद के करीबी थे। साल 2024 में उन्होंने पार्टी के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दिया था। साल 2012 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। उस समय की अखिलेश यादव सरकार में उन्हें मंत्री पद दिया गया था। इसके बाद साल 2017 और साल 2022 का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने जीता। मनोज पांडे ने ऊंचाहार सीट से 2 बार स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को हराया है। मनोज कुमार डॉक्टरेट डिग्री होल्ड हैं।

First published on: Jun 23, 2025 11:13 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola