अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित हेराफेरी और चोरी के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. पुलिस ने गुरुवार देर रात अयोध्या से ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मंदिर में आने वाले नगद और कीमती सामानों की गिनती की प्रक्रिया से जुड़े थे. इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश रचने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों को शुक्रवार को फैजाबाद कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
दूसरी तरफ, इस कार्रवाई को लेकर सियासत भी गरमा गई है. विपक्ष ने इस एफआईआर को दिखावा करार दिया है और आरोप लगाया है कि इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही है.
यह भी पढ़ें : सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, भारत के इन 5 मंदिरों में आता है हर साल करोड़ों का चंदा! जानिए कौन-कौन हैं शामिल
कौन हैं गिरफ्तार हुए ये 8 आरोपी?
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव : यह ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का पूर्व ड्राइवर बताया जा रहा है. टिन्नू के पास ही मंदिर के दान पात्रों की चाबियां रहती थीं. ट्रस्ट के बड़े चेहरों से नजदीकी के कारण इसका काफी प्रभाव था. हालांकि, उसने आरोपों को गलत बताया है.
सुभाष श्रीवास्तव : यह एक पूर्व बैंककर्मी है, जो कैश काउंटिंग में लगे स्टाफ की निगरानी करने का काम करता था.
अविनाश शुक्ला : यह मंदिर में अटेंडेंट के रूप में काम करता था. इस पर डोनेशन मनी में हेरफेर करने वाली सिंडिकेट का अहम हिस्सा होने का आरोप है. इसके बैंक खाते से 5 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं.
यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR दर्ज, SIT जांच के बाद ट्रस्ट ने खुद लिखवाई रिपोर्ट
रामशंकर मिश्रा उर्फ रवि मिश्रा : जांचकर्ताओं का आरोप है कि इसने पूरी साजिश में अहम भूमिका निभाई और सांठगांठ करके अपने बेटे और दामाद को भी कैश काउंटिंग टीम में शामिल करवा दिया.
अनुकल्प मिश्रा (रवि मिश्रा का बेटा) : यह भी दान की गिनती करने वाली टीम का हिस्सा था और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का रिश्तेदार बताया जा रहा है.
लवकुश मिश्रा (रवि मिश्रा का दामाद) : इस पर हेराफेरी किए गए पैसों को ठिकाने लगाने में मदद करने का आरोप है. शुरुआती जांच में इसके घर से नगदी बरामद होने का भी दावा किया गया है.
यह भी पढ़ें : चंपत राय से टिन्नू यादव तक, किसे क्या जिम्मेदारी? चढ़ावा चोरी केस में SIT जांच में बड़े खुलासे
मनीष कुमार यादव (टिन्नू यादव का भतीजा) : यह भी दान गिनने के काम में शामिल था. जांच एजेंसियों का दावा है कि इसके घर से चोरी के पैसे बरामद हुए हैं.
करुणेश पांडे : इस पर दान प्रक्रिया से जुड़ी वित्तीय रसीदों में हेरफेर और गड़बड़ी करने का आरोप है.
राम मंदिर में कैसे होती है दान की गिनती?
जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही यहां भारी मात्रा में चढ़ावा आ रहा है. मंदिर में रोजाना औसतन 70,000 से 80,000 श्रद्धालु आते हैं, जिनकी संख्या वीकेंड पर दोगुनी-तिगुनी हो जाती है. ट्रस्ट ने दान में मिले कैश को गिनने के लिए आधिकारिक तौर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को अधिकृत किया है, जिसने आगे एक निजी एजेंसी को इस काम पर लगाया है. कुल 14 लोगों की एक टीम, जिसमें 11 बैंक कर्मचारी और 3 मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि शामिल होते हैं, चार मुख्य दान पात्रों से निकलने वाले चढ़ावे की गिनती करते हैं.
यह भी पढ़ें : Ram Mandir Daan Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, अब रामलला का हार और चरण पादुका भी गायब, फिर घेरे में आए टिन्नू यादव
करोड़ों में है रामलला का खजाना
सितंबर 2025 में जारी ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान ट्रस्ट को कुल 327 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी, जिसमें से सिर्फ भक्तों के दान का हिस्सा 153 करोड़ रुपए था और 173 करोड़ रुपए ब्याज से आए थे.
ट्रस्ट के कैंप ऑफिस प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक, काउंटरों पर मिलने वाले दान की रसीद कटती है, इसलिए वहां गड़बड़ी की गुंजाइश कम है. यह पूरी हेराफेरी दान पात्रों से निकाले गए कैश की गिनती के दौरान ही किए जाने का संदेह है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines