सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, भारत के इन 5 मंदिरों में आता है हर साल करोड़ों का चंदा! जानिए कौन-कौन हैं शामिल

सबसे ज्यादा चंदा की बात जब भी होती है, तो अक्सर चर्चा अयोध्या के राम मंदिर की होती है, लेकिन देश में ऐसे कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां हर साल बड़ी मात्रा में दान और चढ़ावा आता है. इन मंदिरों की आय धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक और जनसेवा कार्यों में भी उपयोग की जाती है. आइए जानते हैं ऐसे पांच प्रमुख मंदिरों के बारे में.

Richest Temples In India
1 / 6

भारत में मंदिर सिर्फ पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि लोगों की गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक भी हैं. हर साल करोड़ों श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर मंदिरों में नकद, सोना, चांदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएं दान करते हैं. यही वजह है कि देश के कई मंदिर हर साल करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ता है. इस स्टोरी में हम आपको भारत के 5 सबसे अमीर मंदिरों के बारे में बरे में बताएंगे.  

विज्ञापन

पद्मनाभ स्वामी मंदिर

पद्मनाभ स्वामी मंदिर2 / 6

केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर देश का सबसे धनी मंदिर माना जाता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की 6 तिजोरियों में कुल 20 अरब डॉलर की संपत्ति है. यही नहीं, मंदिर के गर्भग्रह में भगवान विष्णु की बहुत बड़ी सोने की मूर्ति विराजमान है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

तिरुपति बालाजी मंदिर

तिरुपति बालाजी मंदिर3 / 6

आंध्र प्रदेश का तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दान पाने के मामले में विश्व विख्यात है. यहां हर साल करीब 650 करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है और इसके पास बैंकों में टन के हिसाब से करोड़ों का सोना सुरक्षित जमा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि लड्डू का प्रसाद बेचने से ही मंदिर को लाखों रुपये की कमाई होती है. तिरूपति मंदिर भगवान वेंकटश्वर को समर्पित है, जिन्हें विष्णुजी का अवतार माना जाता है.

शिरडी साईं बाबा मंदिर

शिरडी साईं बाबा मंदिर4 / 6

महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साईं बाबा मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है. इस पवित्र धाम में सालाना करीब 350 करोड़ रुपये का दान आता है, जिसमें भारी मात्रा में सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा शामिल होती है.

विज्ञापन

माता वैष्णो देवी मंदिर

माता वैष्णो देवी मंदिर5 / 6

जम्मू के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी का दरबार भक्तों की आस्था का मुख्य केंद्र है. हर साल लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से इस मंदिर को चढ़ावे के रूप में तकरीबन 500 करोड़ रुपये की आय होती है.

सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर6 / 6

मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है, जहां आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे तक मन्नत मांगने आते हैं. इस भव्य मंदिर को सालाना दान और चढ़ावे के रूप में करीब 125 करोड़ रुपये मिलते हैं. (Image: Social Media/ AI) यह भी पढ़ें:  Delhi Jal Board Water Timings: संगम विहार AC- 49 के क्षेत्रों में कितने बजे आएगा पानी? चेक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन