---विज्ञापन---

अयोध्या में महिला के साथ ‘पाप’, गेस्ट हाउस का कर्मचारी बना रहा था वीडियो

अयोध्या के राजा गेस्ट हाउस में एक महिला श्रद्धालु का स्नान करते समय वीडियो बनाते हुए कर्मचारी पकड़ा गया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। उसके फोन में अन्य लड़कियों के वीडियो भी मिले।

---विज्ञापन---

अयोध्या: श्रीराम की नगरी अयोध्या से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राम मंदिर दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु का गुप्त रूप से वीडियो बनाते हुए गेस्ट हाउस के एक कर्मचारी को पकड़ा गया है। घटना राम मंदिर के गेट नंबर 3 के सामने स्थित राजा गेस्ट हाउस की है।

नहाती महिला का रिकॉर्ड किया वीडियो

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे 30 वर्षीय महिला श्रद्धालु जब गेस्ट हाउस के बाथरूम में स्नान कर रही थीं, तभी एक कर्मचारी छिपकर उसका वीडियो बना रहा था। जैसे ही महिला की नजर उस शख्स पर पड़ी, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

---विज्ञापन---

शोर सुनकर अन्य श्रद्धालु और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना राम जन्मभूमि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

---विज्ञापन---

गेस्ट हाउस सील

पुलिस द्वारा आरोपी का मोबाइल फोन चेक करने पर उसमें 10 अन्य लड़कियों के वीडियो भी पाए गए। घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने राजा गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। यह भी सामने आया है कि उक्त गेस्ट हाउस रजिस्टर्ड नहीं था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोपी पर क्या हो सकती है कार्रवाई?

2017 में सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार घोषित किया है। किसी व्यक्ति की बिना अनुमति के वीडियो रिकॉर्डिंग करना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि भारतीय कानून के अनुसार गंभीर अपराध भी है।

---विज्ञापन---

इस मामले में आरोपी पर निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज हो सकता है

आईटी एक्ट, 2000:

धारा 66E: बिना अनुमति के निजी जानकारी या वीडियो लेना

---विज्ञापन---

धारा 67: अश्लील सामग्री का प्रसारण

धारा 67A: यौन सामग्री से संबंधित वीडियो का प्रसारण

---विज्ञापन---

घटना के बाद उठे सवाल

अयोध्या जैसे धार्मिक और संवेदनशील क्षेत्र में बिना पंजीकरण के गेस्ट हाउस कैसे संचालित हो रहे हैं? इस घटना ने प्रशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है, इसके साथ लोगों को भी सतर्क कर दिया है।

First published on: Apr 11, 2025 04:18 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola