हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिता का श्राद्ध करने गए परिवार के 4 लोग हादसे में खत्म, मासूम नहीं जानता-पापा नहीं रहे

Uttar Pradesh News: औरैया में एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वाली मीता के पति शिवकुमार पैराशूट फैक्ट्री में काम करते थे, 2011 में उनकी भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: 2011 में शिवकुमार की मौत हो गई थी, रविवार को उनके पैतृक गांव बीघापुर में उनका श्राद्ध कार्यक्रम रखा गया था। इसमें सामिल होने के लिए उनका पूरा परिवार बीघापुर आ रहा था। इसी दौरान औरैया में एक्सप्रेस वे पर एक हादसा हुआ। इस हादसे में शिवकुमार की पत्नी, बेटा, बहू पोता समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी पुलिस ने परिवार वालों को दी।

अंजान नंबर से आया कॉल

मां, भाई, पत्नी और बेटे की मौत पर अंकित बताते हैं कि वो इन लोगों को शनिवार सुबह अपने भाई पीयूष के घर छोड़ कर गए थे। करीब दोपहर 1 बजे देहरादून से बहू रीना का फोन आया। रीना ने बताया कि किसी अनजान नंबर से फोन करके हादसे की जानकारी दी गई। फोन करने वाले ने कहा कि कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जल्दी से घटनास्थल पर पहुंचे। रीना से जब अंकित ने नंबर लेकर बात की तो पुलिस ने हादसे की जानकारी दोहराई।

ये भी पढ़ें:  अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़, पत्थरबाजी; अजमेर में खूनी झड़प का वीडियो वायरल

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा एक्सप्रेस वे पर डंपर के खड़े होने की वजह से हुआ था। इसपर परिवार का कहना है कि इस तरह के हादसे ना हों इसके लिए एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां ना खड़ी करें। मौत पर अंकित ने सरकार से  मुआवजे की मांग की है, जल्द ही वो रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले हैं।

मौत पर परिजनों का बुरा हाल

हादसे में जान गंवाने वाले पीयूष की दो साल की बेटी ओमीषा है। पिता की मौत से बेखबर मासूम पूरा दिन अपने पिता को तलाशती रही। उसको शांत कराने के लिए फोन में पिता की फोटो दिखानी पड़ रही है। इस हादसे में जान गंवाने वाले आरव को याद को याद करके उनके पिता रोने लगते हैं। आरव के पिता का कहना है कि आरव फोन पर बात नहीं करता है लेकिन इस दौरान उसने फोन पर बात की, और उसके आखिरी शब्द थे कि कि पापा मैं जा रहा हूं। अंकित बेटे को याद करके कहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ वो मेरा दोस्त बनता जा रहा था। उन्होंने अपने परिवार को खोने पर कहा कि हाईवे पर इस तरह के हादसों को रोकने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पहले साथ नौकरी, फिर दोस्ती…जब लड़की ने किया इग्नोर तो चाकुओं से गोदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola