Atiq Returns Sabarmati: अतीक को लेकर साबरमती जा रहा काफिला कोटा में रुका, थाने में माफिया को कराया फ्रैश, पुलिस बोली- कुंडी मत लगाना
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Atiq Returns Sabarmati: उत्तर प्रदेश की प्रयागराज कोर्ट में मंगलवार (28 मार्च) को पेशी के बाद माफिया अतीक अहमद को यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस वापस साबरमती जेल लेकर (Atiq Returns Sabarmat) जा रही है। इसी दौरान बुधवार को एसटीएफ का काफिला राजस्था के कोटा जिला स्थित एक थाने में रुका।
यहां अतीक को फ्रैश कराया गया। इस दौरान बाथरूम में माफिया के जाने के बाद पुलिस ने कहा, कुंडी मत लगाना। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बुधवार सुबह के करीब राजस्थान के कोटा स्थित अनंतपुर थाने में एसटीएफ का काफिला रुका। इस दौरान पुलिस कर्मियों के घेरे में अतीक को थाने के अंदर फ्रैश कराने के लिए ले जाया गया। एएनआई की ओर से थाने में अतीक अहमद का एक वीडियो जारी किया गया है।
#WATCH | Mafia-turned-politician Atiq Ahmed inside Anantpur Police station in Kota, Rajasthan. pic.twitter.com/BqP7YwHZzc
— ANI (@ANI) March 29, 2023
वीडियो के अनुसार, थाने के बाथरूम में जाने से पहले राजस्थान पुलिस का एक अधिकारी कहता है पीछे वाले गेट पर दो जवान तैनात करो। इसके बाद पुलिस वाले अतीक को बाथरूम की ओर लेकर जाते हैं। जब माफिया अतीक बाथरूम के अंदर जाता है तो पुलिस कर्मी कहता हैं, कुंडी मत लगाना। कोई नहीं आएगा।
इसके साथ ही अधिकारी पुलिस कर्मियों से कहते हैं हर दो मिनट पर आवाज लगाते रहना। बताया गया है कि कोटा के थाने में रुकने के दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। इस दौरान बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि 28 मार्च को उमेश पाल अपहरण केस में अतीक को पेशी के लिए प्रयागराज लेकर आया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: