Atiq Ashraf murder: दो शूटरों के भाई और पिता का आया बयान, जानें क्या कहा?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Atiq Ashraf Murder: प्रयागराज में शनिवार रात को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल कॉलेज के सामने गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों हमलावरों को दबोच लिया। इनमें से दो आरोपियों के पिता और भाई ने अब मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वालों में शामिल सनी सिंह के भाई पिंटू सिंह ने कहा है कि मेरे भाई के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने अपने जीने के लिए कभी कुछ नहीं किया। मुझे नहीं पता था कि मेरा भाई अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में शामिल है। बताया गया है कि सनी सिंह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला है।
#WATCH | Hamirpur, UP | There are cases registered against my brother. He did not do anything for a living. I was not aware that my brother is involved in the killing of Atiq Ahmed and his brother Ashraf: Pintu Singh, brother of Sunny Singh, one of the shooters who killed Atiq… pic.twitter.com/b8ReZZr1Nt
— ANI (@ANI) April 16, 2023
वहीं दूसरे शूटर लवलेश तिवारी के पिता का भी बयाम सामने आया है। लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी ने एएनआई को बताया कि वह वहां कैसे पहुंचा, इसकी हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है और हमें उससे कोई मतलब नहीं था। पिता ने एएनआई को बताया कि वह एक ड्रग एडिक्ट है। हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते। उन्होंने बताया कि करीब 5-6 दिन पहले वह घर आया था। पिता ने दावा किया है कि उसकी और बेटे की वर्षों से कोई बातचीत नहीं है।
#WATCH | UP: …We have no information about how he reached there and we didn't mean anything to him…He is a drug addict…We don't know anything about him…: Yagya Tiwari, father of shooter Lovelesh Tiwari who shot gangster-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf pic.twitter.com/ClmtzkKL9k
— ANI (@ANI) April 16, 2023
बता दें कि उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक मुठभेड़ में असद और शूटर गुलाम के मारे जाने के एक दिन बाद ही माफिया अतीक और उनके भाई अशरफ शनिवार को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय हमले में मारे गए। अतीक अहमद वर्ष 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या और इसी साल 24 फरवरी को बसपा नेता की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में भी आरोपी था।
वहीं पुलिस ने मौके पर ही तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि इस हमले में एक सिपाही को भी गोली लगी है। साथ ही एक समाचार एजेंसी के पत्रकार भी घायल हुए हैं।
देर रात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन का भी आदेश दिया। सीएम ऑफिस से कहा गया है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: