Uttar Pradesh: जावेद हबीब के खिलाफ संभल में दर्ज हुई FIR, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

उत्तर प्रदेश के संभंल में रायसत्ती थाने में हेयर स्टाइलिस्ट और कारोबारी जावेद हबीब के खिलाफ एक केस दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, एफएलसी (Follocle Global Company) नाम की एक कंपनी के जरिए सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर ठगी का आरोप लगाया गया है.

fir against jawed habib

फोटो सोर्स- सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के संभल में रायसत्ती थाने में हेयर स्टाइलिस्ट और कारोबारी जावेद हबीब के खिलाफ एक केस दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, एफएलसी (Follocle Global Company) नाम की एक कंपनी के जरिए सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर ठगी का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

बता दें कि जावेद की इस कंपनी में सैफुल और अन्य लोगों ने निवेशकों को जोड़ने और उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने में अहम भूमिका निभाई थी. पीड़ितों के मुताबिक उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है. पीड़ितों के अनुसार उन्हें कंपनी ने किसी प्रकार की रिटर्न पेमेंट नहीं की.

विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि ये मामला धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़ा हुआ है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि FLC कंपनी के जरिए लोगों से ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई है.

विज्ञापन

निवेश के नाम पर हुई धोखाधड़ी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. पीड़ितों ने मामले से जुड़े साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि एफएलसी कंपनी के जरिए लोगों के साथ निवेश के नाम पर धोखाधड़ी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ