पत्नी से दरिंदगी की हदें पार, 6 साल से बेटी से बलात्कार...विवाहिता ने गिनाए दरिंदे बाप के 'पाप'

Aligarh Rapist Father: एक महिला पति की हैवानियत का शिकार हो रही थी, लेकिन उसके सब्र का बांध तब टूट गया, जब पति ने नाबालिग बेटी से संबंध बनाए। फिर उसने पुलिस को पति की दरिंदगी की कहानी सुनाई…

Uttarakhand Madrasa Girls Rape

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।

Aligarh Rapist Father Story Told By Wife: इंसान किस हद तक हैवानियत पर उतर सकता है, इसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश में देखने को मिला, जहां एक पति अपनी पत्नी से झूठे बर्तन चटवाता था। उसे जबरन जानवरों को खिलाने वाला भूसा खिलाता था। इससे भी ज्यादा दरिंदगी की हद तब पार हो गई, जब शख्स ने अपनी बेटी से संबंध बनाए। 15 साल की बेटी से वह 6 साल से संबंध बना रहा था। विरोध करने पर पत्नी को दरिंदगी की हद तक टॉर्चर करता था। विरोध करने पर दोनों को बेल्ट से पीटता था। पानी सिर से ऊपर हुआ तो पीड़िताएं घर से बाहर निकलीं और पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल की होते ही रखने लगा गंदी नजर

घटना थाना रोरावर इलाके की है। मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की SSP कलानिधि नैथानी ने दी, जिन्होंने निजी तौर पर मुलाकात करते महिला से उस पर हुए अत्याचारों की कहानी सुनी। महिला ने SSP को बताया कि वह कई सालों से घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थी। शुरू में तो मारपीट होती थी, लेकिन धीरे-धीरे पति हैवानियत करने पर उतर आया। वह झूठे बर्तन चटवाने लगा। बेल्ट से पीटता था। बेटी 15 साल की हो गई है, जिस पर वह गंदी नजर रखने लगा। विरोध किया तो उसने बुरी तरह टॉर्चर करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने एक दिन जबरन कमरे में बंद करके बेटी से संबंध बनाए।

विज्ञापन

ऑडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई

महिला ने बताया कि उस दिन वह बुरी तरह टूट गई थी, लेकिन पति के डर के आगे वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। पिछले 6 सालों से यह सब चल रहा है। टॉर्चर होने के बावजूद वह विरोध करती थी, लेकिन अब बर्दाश्त नहीं हो रहा था, इसलिए उसने मौका पाकर एक ऑडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने पति को मरवाने की गुहार लोगों से लगाई, क्योंकि वह हैवान है। हर रोज बेटी से संबंध बनाता है। विरोध करने पर दोनों को बेल्ट से पीटता है। वह घर से सीधे नहीं निकल सकती थी, लेकिन उसने ऑडियो के जरिए अपने मिलने वालों से मदद की गुहार लगाई। मामाल पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने आरोपी पति को दबोच लिया।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

थाना रोरावर प्रभारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि महिला और उसकी बेटी को पति की कैद से आजाद कराकर दरिंदे पति को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट, 323 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की हैवानियत की कहानी महिला ने अपने बयान में दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ