रोजाना मारपीट, बर्दाश्त नहीं हुई तो मार दिया...पति को पीट-पीट कर मारा, लाश के साथ 3 दिन बिताए

Odisha Husband Murder: पति को पीट-पीट कर मार दिया और 4 बच्चों को लेकर उसके शव के साथ भी रही, लेकिन मामले का राज कैसे खुलासा, इसकी कहानी पुलिस ने सुनाई, आप भी जानिए…

Husband Murderer Arrest

Husband Murderer Arrest

Woman Killed Husband Stayed With Dead Body: रोज मारपीट करता था, गालियां निकालता था। अब बर्दाश्त से बाहर हो गया था, इसलिए मैंने उसे पीट-पीट कर मार दिया। हां मैंने ही उसे कुदाल से मारा दिया। उसकी लाश के साथ 3 दिन भी बिताए। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूला और पति की हत्या की पूरी कहानी सुनाई। मामला ओडिशा के क्योंझर शहर थाना के तहत आने वाले गांव कोडिपासा गांव में सामने आया। घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने पति की हत्या करके शव छिपा दिया। यही नहीं वह 3 दिन शव के साथ भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 बच्चे भी पिता के शव के साथ रह रहे थे

हत्‍या का खुलासा तब हुआ, जब शव से दुर्गंध आने लगी। क्‍योंझर टाउन पुलिस स्‍टेशन के थाना प्रभारी सुनील कर ने बताया कि आरोपी महिला सुनीता जुआंगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 3 दिन तक यह आदिवासी महिला अपने 4 बच्‍चों को लेकर पति की लाश के साथ रह रही थी। जब दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। तलाश करती हुई पुलिस महिला के घर तक पहुंची। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि मृतक हर रोज शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन

काफी आक्रामक हो गया था तो मार दिया

वहीं पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी महिला ने बताया कि उसका पति रविवार रात को भी शराब पीकर आया था, लेकिन वह काफी आक्रामक हो गया था। नशे की हालत में वह बुरी तरह मारपीट कर रहा था, लेकिन इस बार बात उसके बस से बाहर हो गई तो उसने उस पर कुदाल से हमला कर दिया। एक ही हमले में वह ढेर हो गया था, लेकिन वह अपनी भड़ास निकालती रही। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ