सास-दामाद की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट, 'पीली चिट्ठी' लेकर आई थी समधन; राहुल के पिता ने खोले ये राज

अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी का मामला छाया हुआ है। इस मामले में अब वशीकरण और तंत्र-मंत्र का एंगल भी सामने आया है। दामाद के पिता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि अलीगढ़ में एक शख्स की 10 दिन बाद शादी होनी थी। इससे पहले ही वह अपनी सास के साथ भाग गया।

uttar pradesh news

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दामाद-सास की लव स्टोरी के मामले के बारे में अब हर कोई जान चुका है। इस मामले में निरंतर चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। बेटी की शादी से 10 दिन पहले दामाद के साथ भागने वाली महिला की कहानी चौंकाने वाली है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। रोजाना नई-नई बातों का खुलासा हो रहा है। लगभग 40 साल की अनीता देवी के साथ फरार होने 25 साल के राहुल के पिता ओमवीर ने अपनी समधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता ने आरोप लगाया कि होली से पहले बेटे की तबीयत अचानक खराब हुई थी। उस दौरान अनीता देवी उसे देखने के बहाने से आई थी। इस दौरान उसके हाथ में एक पीली चिट्ठी थी, जिसमें तंत्र-मंत्र का सामान था। उसने तभी बेटे राहुल को वश में कर लिया था।

विज्ञापन

ताबीज बांधकर फंसाया

पिता ने कहा कि उनके बेटे को वशीकरण के जरिए फंसाया गया है। बेटे को अनीता ने बांह पर एक ताबीज बांधा था, जिसके बाद वह पूरी तरह उसके जाल में फंस गया। वशीकरण ही किया गया, नहीं तो कोई कुंवारी लड़की को छोड़कर शादीशुदा महिला के साथ क्यों भागेगा? पिता ने दावा किया कि उनका बेटा सीधा-साधा है। सनातन को मानता है, तिलक लगाता है, शिखा रखता है। भागने की सोच भी नहीं सकता। लोगों को दूर से ही प्रणाम करता है। 101 प्रतिशत यह मामला वशीकरण का है।

विज्ञापन

अपने साथ ले गई 3 लाख रुपये कैश

बता दें कि महिला अपने परिवार के साथ मडराक पुलिस स्टेशन की सीमा के साथ लगते गांव में रहती थी। राहुल उसका पड़ोसी था, जिसके साथ बेटी का रिश्त तय किया था। इससे पहले 6 अप्रैल को महिला अपने दामाद के साथ फरार हो गई। उसकी बेटी शिवानी के साथ राहुल की 10 दिन बाद ही शादी थी। महिला के पति जितेंद्र कुमार के अनुसार अनीता अपने साथ 3 लाख रुपये नकद और 5 लाख रुपये से अधिक के जेवर ले गई है, जो बेटी की शादी के लिए रखे थे। राहुल अपने घर ये कहकर गया है कि वे लोग लंबी यात्रा पर जा रहे हैं। उनसे संपर्क करने की कोशिश मत करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ