Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
बिहार के जमुई में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक शख्स की शादी 9 मई को होनी थी, लेकिन लड़का-लड़की एक महीने का इंतजार नहीं कर सके और घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली। दोनों के बारे में जानकर घरवाले भी हैरान रह गए। दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। यहां तक कि हलवाई, बैंडबाजा, डीजे आदि भी बुक किए जा चुके थे। सभी को एडवांस में पेमेंट भी कर दी गई थी, लेकिन इससे पहले ही लड़का-लड़की ने शादी रचा ली।
यह भी पढ़ें:15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन में बढ़ेगी गर्मी; मौसम विभाग का ताजा अपडेट
मामला जमुई प्रखंड के अंबा गांव में सामने आया है। यहां गुरुवार रात को अजीत कुमार नाम का शख्स अंजली कुमारी के साथ मंदिर में शादी रचाकर घर पहुंच गया। नवविवाहित जोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोग हैरान थे कि घरवालों की सहमति थी, शादी के लिए 9 मई की डेट निर्धारित भी हो गई थी, लेकिन ऐसी क्या जल्दी थी कि लड़का-लड़की एक महीने का इंतजार भी नहीं कर सके?
बर्दाश्त नहीं हो रही थी तन्हाई.. शादी से एक माह पहले ही बजवा दी शहनाई.. मन्दिर मे हुई वरमाला की रस्म, घर दुल्हन लेकर पहुंच गया युवक
बिहार के जमुई जिले में कपल ने विवाह की नियत तिथि से 1 माह पहले घर से भागकर शादी कर ली। विवाह परिवार की सहमति व सामाजिक रीति रिवाज़ से होना था। अन्य… pic.twitter.com/8afHCCJf60
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) April 13, 2025
घरवाले धूमधाम से दोनों की शादी करना चाह रहे थे, लेकिन उनके अरमानों पर पानी फिर गया। बैंडबाजा, बारात और शादी की सारी रस्में उनको कैंसिल करनी पड़ गईं। लोगों में चर्चा है कि विवाह फिल्म के गाने ‘अभी बाकी हैं हफ्ते 4’ की तर्ज पर दोनों ने शादी रचाई है। दरअसल अंबा गांव के रहने वाले दशरथ मंडल के पुत्र अजीत कुमार की शादी खैरा प्रखंड के सगदाहा गांव की रहने वाली प्रकाश रावत की पुत्री अंजली कुमारी से तय हुई थी। कुछ समय पहले ही आपसी रजामंदी से परिवार वालों ने रिश्ता तय किया था। शादी के लिए 9 मई का दिन निर्धारित किया गया था, तिलक आदि की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।
इसके बाद अंजली और अजीत में फोन पर बातें होने लगी थीं। बातों-बातों में दोनों की चाहत बढ़ती गई और दोनों को दूरियां बर्दाश्त नहीं हुईं। अजीत गाड़ी लेकर अंजली के घर पहुंच गया, दोनों ने दुर्गा मंदिर में विवाह रचा लिया। इसके बाद अंजली को लेकर अपने घर पहुंच गया। अंजली के परिवार वाले भी अजीत के घर पहुंच गए और बेटी को ले जाने की जिद्द करने लगे। अंजली ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद शुक्रवार शाम को पतनेश्वर धाम मंदिर में दोनों परिवार वालों ने हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न करवाया।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 55 लाख गाड़ियां अवैध घोषित
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।