'आजम खान पार्टी की धड़कन', जेल से रिहाई के बाद मुलाकात करने पहुंचे अखिलेश यादव, शेयर की तस्वीरें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रामपुर पहुंचे हैं. उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की है. आजम से मिलने के बाद सपा प्रमुख ने आजम को पार्टी की धड़कन बताया है.

azam khan (1)

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे हैं. वरिष्ठ नेता से मिलने के बाद उन्होंने आजम खान को पार्टी की धड़कन बताया है. अखिलेश ने आजम को पार्टी की जड़ कहा और बोले इनका साथ हमेशा रहा है और रहेगा. बता दे कि आजम खान 23 महीनों बाद जेल से जमानत पर बाहर आए हैं. रामपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख का जोरदार स्वागत भी किया था.

विज्ञापन

आजम के परिवार पर लगे झूठे आरोप

अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात के बाद बोला कि वे इस पार्टी की जड़ है और उनका साथ हमारे साथ हमेशा रहा है. उनके ऊपर गलत केस लगाए गए थे. आजम के परिवार पर झूठे मुकदमे चले थे. वे बोले- अगर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात की जाए तो सबसे जायदा झूठे मुकदमे आजम खान जी पर लगे थे.

विज्ञापन

2027 में हमारी सरकार बनेगी

अखिलेश आज रामपुर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि वे आज यहां आजम खान साहब का हाल जानने आया था और आगे भी आता भी रहूंगा. 2027 में हमारी सरकार बनने वाली है और ऐसा होता है तो जिन जिन लोगों पर झूठे मुकदमे चलाए गए हैं उनके मुकदमे वापस लिए जाएंगे.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात के बाद एक्स अकाउंट पर आजम खान के साथ तस्वीरें शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘क्या कहें भला उस मुलाक़ात की दास्तान, जहां बस जज्बातों ने खामोशी से बात की’. अखिलेश ने मुलाकात के बाद मैं पहले नहीं पहुंच पाया था इसलिए आज उनके घर मिलने और हालचाल लेने पहुंता था. आजम खान पार्टी के पुराने नेता हैं और पुराने नेताओं की बात ही कुछ और होती है.

मुलाकात के सियासी मायने क्या है?

बता दें कि आजम खान मुलायम सिंह यादव के समय से ही पार्टी के मुख्य नेता रहे हैं. उन्हें सपा के स्तंभ की तरह देखा जाता है और रामपुर से समाजवादी पार्टी के फेस रहे हैं. बीते कुछ समय से उन पर लगे आरोपों के कई मामलों में उन पर मुकदमे दर्ज करवाएं गए हैं. इसलिए उन्हें लंबे समय तक जेल में भी रहना पड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ