आपने ही सम्मान से जीना सिखाया...BSP सुप्रीमो मायावती के एक्शन पर भतीजे आकाश आनंद का रिएक्शन

Akash Anand VS BSP Supremo Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती के फैसले पर उनके भतीजे आकाश आनंद ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आकाश को पद से हटा दिया गया है और उन्हें उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस ले लिया है। इस पर आकाश के दिल का दर्द छलका है।

Akash Anand BSP Supremo Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के प्रति सख्त रवैया अपनाया हुआ है।

विज्ञापन

Akash Anand Reaction on Mayawati Decision: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती के फैसले पर उनके भतीजे आकाश आनंद ने चुप्पी तोड़ी और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बहन मायावती ने पहले भतीजे आकाश के लोकसभा चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई।

अब उन्हें पार्टी के नेशनल को-ऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया है। साथ ही उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने से भी इनकार कर दिया है। उनके इस फैसले पर आकाश आनंद ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और बुआ मायावती के आदेश को सिर माथे लगाकर स्वीकार किया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर अपना दिल हलका किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

आकाश ने अपने ट्वीट में क्या लिखा?

आकाश आनंद ने लिखा कि बहन मायावती जी, आप सर्वमान्य नेता हैं। आप बहुजन समाज के लिए आदर्श हैं। आपको देशभर के बहुजन समाज के लोग पूजते हैं। आपके संघर्षों के कारण बहुजन समाज को पॉलिटिकल पावर मिली है। आपने ही सम्मान के साथ जीना सिखाया है। आपका आदेश सिर माथे पर है। मैं भीम मिशन और बहुजन समाज के लिए अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष करता रहूंगा।

बता दें कि आकाश बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। उनको बहन मायावती ने 10 दिसंबर 2023 को बहुजन समाज पार्टी का को-ऑर्डिनेटर बनाया था और अपना उत्तराधिकारी भी घोषित किया था, लेकिन 6 महीने में ही उन्होंने अपने दोनों फैसले पलट दिए।

विज्ञापन

आकाश आनंद से क्यों नाराज हैं मायावती?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद के एक बयान की वजह से उनसे नाराज हैं। दरअसल सीतापुर में बहुजन समाज पार्टी की रैली हुई थी। इस रैली को आकाश आनंद ने संबोधित किया था, लेकिन अपने भाषण में आकाश ने भाजपा पर तंज सकते हुए पार्टी को आतंकवादी बता दिया था। इस बयान का भाजपा ने विरोध किया और आकाश के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। इस वजह से मायावती उनसे नाराज हो गईं। उन्होंने आकाश के लोकसभा चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी और अब 2 बड़े फैसले लेकर उन्हें पार्टी से अलग कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ