Lalu Prasad Yadav RJD Bihar

मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए...Lalu Prasad Yadav का बड़ा बयान, Amit Shah पर पलटवार

Lalu Prasad Yadav on Muslim Reservation: लालू प्रसाद यादव ने भाजपा और अमित शाह पर तंज कसते हुए मुस्लिम आरक्षण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम आरक्षण का समर्थन किया और कहा कि भाजपा वाले डर गए हैं, इसलिए देश की जनता को भड़का रहे हैं।

Lalu Prasad Yadav on Muslim Reservation: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज मुस्लिम आरक्षण की वकालत की। उन्होंने भाजपा पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम आरक्षण पर बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने मुस्लिम आरक्षण के बहाने गृहमंत्री अमित शाह के जंगलराज वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा और भाजपा वाले डर गए हैं, इसलिए जंगल राज की वापसी का हवाला देकर सभी को भड़का रहे हैं, लेकिन उनको आइना जनता दिखाएगी। 4 जून को साफ हो जाएगा कि कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है? भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपनी रैलियों में कांग्रेस की आलोचना करते हैं। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो SCST से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देनें में संकोच नहीं करेगी। आइए जानते हैं कि राजद अध्यक्ष ने और क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ