---विज्ञापन---

जिंदादिल PM मोदी, दिल छू लेगा वीडियो; जानें क्यों प्रधानमंत्री ने सिक्योरिटी गार्ड को लगाई फटकार?

PM Modi Video Viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मतदान के बाद समर्थकों से मिलते हुए अपने सुरक्षा कर्मी को जोरदार फटकार लगा दी। इसका वीडियो सामने आया है। वे गुजरात के अहमदाबाद में वोट डालने आए थे। आइए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ था?

---विज्ञापन---

PM Modi Met Supporters Video Viral: आज देश में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज की वोटिंग चल रही है। गुजरात में भी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात के अहमदाबाद में वोट डालने पहुंचे। सफेद कुर्ता पायजामा और भगवा रंग की जैकेट पहने प्रधानमंत्री मोदी जब पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए उनके समर्थक भी बूथ पर उमड़े। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखीं। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने अपने समर्थकों को निराश नहीं किया।

प्रधानमंत्री मोदी भी वोट डालने के बाद अपने समर्थकों के बीच पहुंच गए। दूर तक वे पैदल गए और अपने समर्थकों से हाथ मिलाया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। एक महिला ने राखी बांधी और एक बच्ची को गोद में उठाकर दुलार किया। वहीं समर्थकों से मिलने के दौरान एक ऐसी घटना हो गई, जिसे देखकर उन्होंने अपने सिक्योरिटी गार्ड को फटकार लगा दी। आइए देखते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ, जो प्रधानमंत्री को सुरक्षाकर्मी को फटकार लगानी पड़ी?

---विज्ञापन---

First published on: May 07, 2024 11:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola