हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आगरा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौके पर मौत, महाकुंभ से लौट रहा था परिवार

Accident In Agra: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुआ परिवार महाकुंभ से लौट रहा था कि अचानक हाईवे पर कार बेकाबू हो गई। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Agra Lucknow Expressway Accident: उत्तर प्रदेश में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित होकर एक कार कैंटर में घुस गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक एक ही परिवार के साथ और महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे थे। मरने वालों पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चें शामिल हैं। हादसे का शिकार हुआ परिवार दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें:इंटीमेट पार्टी, फिजिकल रिलेशन, प्रॉस्टिट्यूट्स…दावोस में WEF के मेहमानों की चौंकाने वाली मांगें

क्षतिग्रस्त कार में फंस गए थे शव

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना फतेहाबाद के दायरे में आने वाले इलाके में हादसा हुआ है। हादसे का कारण कार की तेज स्पीड बताई जा रही है। हाईवे पर धुंध होने के कारण टैंकर नजर नहीं आया और जब नजर आया तो कार ड्राइवर अपनी स्पीड कम नहीं कर पाया और कार टैंकर में घुस गई। टैंकर में घुसने से कार आगे से बुरी तक पिचक गई और चारों लोगों के शव कार में ही फंस गए, जिन्हें कटर से कार को काटकर निकाला गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां; अमेरिका में अप्रवासियों से अपराधियों जैसा बर्ताव

स्पीड और झपकी हादसे का कारण

पुलिस के अनुसार, फतेहाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अमरदीप ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12) और बेटे विनायक (4) के रूप में हुई। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। कार की स्पीड बहुत तेज होगी, इसलिए अचानक कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर खड़े कैंटर से भिड़ गई। पहली नजर में हादसे का कारण तेज स्पीड और ड्राइवर को नींद की झपकी लगना बताया जा रहा है। फिर भी हादसे की जांच हर एंगल से की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:चंदौली रेलवे स्टेशन पर दिखे 5-6 फीट लंबे 4 सांप, बोरे को हिलते देख कांप गए GRP के जवान

हादसा कार ड्राइवर के कारण हुआ

ACP अमरदीप ने बताया कि हादसा होने की खबर राहगीरों ने पुलिस को दी थी। कैंटर सड़क किनारे खड़ा था, लेकिन ड्राइवर ने कैंटर को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया था। गलती कार वाले की थी कि गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और कार डिवाइडर तोड़कर कैंटर में घुस गई। ड्राइवर ने अपने नुकसान की भरपाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola