---विज्ञापन---

चंदौली रेलवे स्टेशन पर दिखे 5-6 फीट लंबे 4 सांप, बोरे को हिलते देख कांप गए GRP के जवान

Snake Smuglging in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में सांपों की तस्करी का मामला सामने आया है। चंदौली जंक्शन पर 2 बोरों में 4 सांप बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त करके वन विभाग के हवाले कर दिया गया और वन विभाग ने उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

---विज्ञापन---

Cobra Python Snake Found in Chandauli: उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले में DDU जंक्शन पर चेकिंग के दौरान 2 बोरे में 4 जहरीले सांप मिले। जब GRP के जवान गश्त कर रहे थे तो उन्होंने प्लेटफार्म पर बोरे रखे देखे, लेकिन उसको हिलता देखकर जवानों के होश उड़ गए। जब उन्होंने बोरे खोलकर देखे तो उनमें से एक में 2 अजगर और दूसरे में 2 जहरीले कोबरा सांप थे।

आनन फानन में जवानों ने वन विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जवानों ने दरोगा पवन सिंह को बरामद सांप सौंप दिए, जिन्हें वन विभाग की टीम ने नौगढ़ के जंगल में छोड़ दिया। अब पुलिस जंक्शन पर सांपों से भरे बोरे रखने वालों की तलाश में जुटी है। इसके लिए CCTV खंगाले जा रहे हैं। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5/6 पर यह दोनों बोरे रखे हुए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:लिव इन रिलेशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, युवाओं में इस रिश्ते के तय होने चाहिए नियम

बम और डॉग स्कवाड की मौजूदगी में खोले गए

जीआरपी DDU के प्रभारी निरीक्षक ने कोबरा अजगर बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महाकुंभ लगा हुआ है, इसलिए सरकार के आदेश पर प्रदेशभर के रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चल रहा है। रेलवे स्टेशन पर हर रोज गश्त की जा रही है। पुलिस और GRP के जवान लगातार चेकिंग कर रहे हैं। गुरुवार आधी रात को भी GRP के जवान चंदौली के DDU जंक्शन पर गश्त कर रहे थे। जवानों ने रेलवे स्टेशन का कोना-कोना खंगाला था।

---विज्ञापन---

इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 5-6 पर 2 बोरे रखे मिले। दोनों बोरे लावारिस हालत में पड़े थे। पहले जवानों ने बोरों के मालिक को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच उन्होंने दोनों बोरे हिलते देखे तो उन्हें शक हुआ। दोनों जवानों ने तुरंत पुलिस को बम और डॉग स्कवाड लेकर आने को कहा। दोनों की मौजूदगी में बोरे खोले गए तो सभी के होश उड़ गए। दोनों बोरों के अंदर लंबे-लंबे और मोटे-मोटे सांप थे, जो बोरों से निकलने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:अमेरिकन मेम को कैसे भा गया बिहार का लड़का? बना लाया दुल्हन, पढ़ें अनोखी लव स्टोरी

---विज्ञापन---
First published on: Jan 25, 2025 10:09 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola