हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां; अमेरिका में अप्रवासियों से अपराधियों जैसा बर्ताव

Illegal Immigrants Deportion Video: अमेरिका से अवैध प्रवासियों को उनके वतन वापस भेजा जा रहा है, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें अप्रवासियों के हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां देखी जा सकती हैं।

Illegal Immigrants Deportion

अमेरिका से अवैध प्रवाासियों का निर्वासन लगातार चल रहा है।

Illegal Immigrants Deportion From America: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आदेश जारी होते ही अवैध अप्रवासियों को उनके वतन वापस भेजने का काम शुरू हो गया है, लेकिन अमेरिका में अवैध प्रवासियों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। उन्हें हाथों में हथकड़ी लगाकर और पैरों में बेड़ियां डालकर उनके वतन भेजा जा रहा है। इस बर्ताव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस तरह का बर्ताव अप्रवासियों के साथ होते नजर आया। यह वीडियो ब्राजील के अप्रवासियों का है। करीब 158 अप्रवासी उनके वतन वापस ब्राजील भेजे गए हैं, जिनके साथ हुए बर्ताव को देखकर ब्राजील सरकार ने अमेरिका की ट्रंप सरकार, अमेरिका पुलिस और प्रशासन अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की है और कहा कि इंसानों के साथ इस तरह का बर्ताव मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए ब्राजील सरकार ने ट्रंप सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विमान में न AC था और न ही पानी मिला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका से निकाले गए ब्राजील के लोगों ने कहा कि उन्हें अवैध अप्रवासी बताकर उनके वतन वापस भेजा गया, लेकिन देश वापस लौटने के दौरान उन्हें अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ा। उन्हें विमान में हथकड़ी लगाई गई, जिसमें कोई एयर कंडीशनर नहीं था। पीने को पानी तक नहीं मिला। एक विमान में 88 लोगों को सवार करके ब्राजील भेजा गया। ब्राजील के उत्तरी शहर मनौस में विमान उतरा तो उसमें से उतरे ब्राजीलियाई नागरिकों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां थी। एक यात्री एडगर दा सिल्वा मौरा ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि विमान में उन्होंने हमें पानी नहीं दिया। हमारे हाथ-पैर बांध दिए गए। शौचालय भी नहीं जाने दिया गया। विमान में बहुत गर्मी थी, इसलिए कुछ लोग बेहोश हो गए थे। एक यात्री लुइस एंटोनियो रोड्रिग्स सैंटोस ने अपनी शिकायत में बताया है कि विमान में तकनीकी समस्याओं के कारण 4 घंटे तक बिना एयर कंडीशनिंग के रहने के दौरान यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई।

विज्ञापन

ब्राजील सरकार ने जताई कड़ी नाराजगी

ब्राजील सरकार ने स्वदेश वापसी के दौरान अप्रवासियों के मानवाधिकारों की घोर अवहेलना पर नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि लैटिन अमेरिकी देश ने यात्रियों के साथ अपमानजनक व्यवहार के बारे में अमेरिकी सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। ब्राजील के मानवाधिकार मंत्री मैके एवरिस्टो के अनुसार, ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे भी विमान में थे, अगर उन्हें कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता? टेलीविजन पर दिखाई गई फुटेज में कुछ यात्रियों को विमान से उतरते हुए दिखाया गया, जिनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगी हुई थीं। राष्ट्रपति लूला ने आदेश दिया है कि ब्राजीलियाई लोगों को उनके अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ब्राजीलियाई वायु सेना के विमान को भेजा जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अपनी यात्रा सम्मान और सुरक्षा के साथ पूरी कर सकें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ