उत्तराखंड में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिथौरागढ़ में महज 14 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने बताया कि POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गत सोमवार को जिला अस्पताल में एक 14 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। लड़का और लड़की दोनों मूल रूप से मुनस्यारी के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात स्कूल में हुई थी। पिछले साल ही दोनों ने एक मंदिर में शादी की थी। इसके बाद दोनों पुणे में जाकर रहने लगे। वहीं लड़के ने एक प्राइवेट कंपनी में काम शुरू कर दिया। प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल वाले लड़की को हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने बताया कि POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: हाथ पर ‘I Love You Mom’ का टैटू और आंखों में आंसू, मजबूर छात्र आयुष की कहानी… जिसने मां के लिए बेची किडनी
जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़का अभी पुणे में ही है। मुनस्यारी वापस नहीं लौटा है। लड़की के पिता पुणे में गार्ड के रूप में काम करते हैं। लड़की की मां परिवार छोड़कर चली गई थी। वह मुनस्यारी में अपनी सौतेली मां के साथ रह रही थी। शादी के बाद पुणे चली गई थी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने कहा कि हमें सोमवार को इस मामले की जानकारी मिली और हम अस्पताल में बच्ची की हालत पर नजर रख रहे हैं। उसकी देखभाल के लिए व्यवस्था कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: 80 लाख खर्च कराया किडनी ट्रांसप्लांट, फिर भी जिंदगी और मौत की जंग; कानपुर किडनी रैकेट
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
5 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
9 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
10 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines