UP: बरेली में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बस में धमाका, मैकेनिक की मौत

BARELI

बरेली इलेक्ट्रिक बस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। यहां चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बस में हुए धमाके से मैकेनिक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार को तब हुआ जब इस बस को चार्ज किया जा रहा था। इस दौरान बस के एसी कंप्रेशर के अचानक फटने से विस्फोट हो गया। नतीजतन वहां मौजूद मैकेनिक विजय कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। धमाका इतना भीषण था कि इससे वहां मौजूद लोग सिहर उठे।

बता दें कि बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना (Smart City Project) के तहत इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) का संचालन किया जाता है। योजना के अंतर्गत 15 बसें संचालित हैं। इसी क्रम में शहर के मिनी बाईपास स्थित चार्जिंग प्वाइंट स्टेशन पर बस क्रमांक यूपी 25 ई टी 6320 चार्ज हो रही थी। इसी दौरान यह हादसा घट गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ