Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीबीआई, इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय को अजीब न्यौता दिया है। तेजस्वी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसियों को अपने घर में दफ्तर खोलने का न्यौता दे दिया। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था, इसके बाद उन्होंने ये बातें कही।
तेजस्वी यादव ने दिया CBI, ED और IT को अपने घर में दफ़्तर खोलने का न्यौता @yadavtejashwi pic.twitter.com/yTz4AgtgpZ
— News24 (@news24tvchannel) August 11, 2022
तेजस्वी यादव ने कहा कि आओ भइया मोस्ट वेलकम…. हम तो न्यौता देते हैं कि CBI, ED और IT को कि आओ मेरे घर में दफ़्तर खोल लो। तब जाकर शांति होगी, तब भी शांति न मिले तो हम क्या कर सकते हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए ये बातें कही। बता दें कि तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद बुधवार को बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हम गरीबों और युवाओं को एक महीने के भीतर बंपर नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर नौकरियां दी जाएंगी, जितनी पहली कभी नहीं दी गई है। नीतीश कुमार के एनडीए फोल्डर से बाहर आने और राजद के साथ सरकार बनाने को लेकर उन्होंने कहा था कि बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत है। हमने देश को रास्ता दिखाया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन इतना मजबूत है कि विधानसभा में विपक्ष के लिए बीजेपी सिर्फ अकेली एक पार्टी ही बचेगी। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा की ओर से सांप्रदायिक तनाव फैलाया जा रहा था। क्षेत्रीय दलों को मारने की कोशिश की जा रही थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।