---विज्ञापन---

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी का बेसमेंट बना कूड़ाघर, बीमारी का बढ़ा खतरा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भले ही स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसायटी में बेसमेंट को कूड़ाघर बना दिया गया है, जिससे न केवल बदबू और गंदगी फैल रही है

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भले ही स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसायटी में बेसमेंट को कूड़ाघर बना दिया गया है, जिससे न केवल बदबू और गंदगी फैल रही है, बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. इससे निवासियों को बीमारी का खतरा सता रहा है.

लगातार डंप किया जा रहा कूड़ा

निवासियों का कहना है कि सोसायटी के बेसमेंट एरिया में नियमित रूप से कूड़ा डंप किया जा रहा है. पूरा इलाका गंदगी से बजबजा रहा है. कई बार शिकायत के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और मेंटेनेंस एजेंसी ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है.

---विज्ञापन---

पानी रिस रहा है

बेसमेंट में जमा कूड़े के ढेर से पानी रिस रहा है, जिसमें मच्छर पनप रहे है. सोसायटी में रहने वाले लोगों में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है. इन दिनों स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है. जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 300 के पार पहुंच चुकी है.

कई बार की शिकायत

निवासी संजय वर्मा ने बताया कि हमने कई बार मेंटेनेंस टीम से शिकायत की, लेकिन केवल कागजी कार्रवाई कर दी जाती है. बेसमेंट में आना-जाना मुश्किल हो गया है. बदबू के कारण लोग घरों में भी परेशान है. खिड़की खोलते ही बदबू घरों के अंदर आ रही है. महिला निवासी पूजा शर्मा ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर हम चिंतित है. यह स्वच्छ भारत अभियान के दावों की खुली पोल रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP International Trade Show में दिखेगी विकसित भारत 2047 की झलक, 5 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद

First published on: Sep 20, 2025 05:16 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola