हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सबरीमाला के दर्शन को लेकर ताजा सरकारी फरमान! स्पॉट बुकिंग खत्म, ऑनलाइन होगी बुकिंग

Sabarimala Darshan: सबरीमाला मंदिर के दर्शन करने के लिए अब से ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी। इसके लिए स्पॉट बुकिंग के नियम को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही मंदिर में भक्तों की संख्या को भी कम किया जाएगा।

विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर

Sabarimala Darshan: देश के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में लाखों लोग दर्शन करने जाते हैं। अब सबरीमाला तीर्थयात्रा पर एक नया नियम लागू कर दिया गया है। केरल सरकार ने यात्रा को लेकर ऐलान किया कि अब से इसके लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी। इसके अलावा भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भी एक सीमा तय की गई है। सबरीमला की वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा शुरू होने में अभी एक महीना है, उससे पहले ही इस नियम का ऐलान किया गया है।

ऑनलाइन बुकिंग जरूरी

सबरीमाला मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा सीजन से पहले केरल सरकार ने इस बार केवल ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से तीर्थयात्रियों को अनुमति देने का फैसला किया है। हर दिन अधिकतम 80000 भक्तों को अनुमति देने की सुविधा प्रदान की जाएगी। ये फैसला मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। देवस्वोम मंत्री वीएन वासवन ने कहा, इस बार सबरीमाला में कोई स्पॉट बुकिंग नहीं होगी। हम जांच करेंगे और देखेंगे कि क्या तीर्थयात्री बिना बुकिंग के आते हैं।


ये भी पढ़ें: Navratri 2024: अष्टमी-नवमी पर बने 3 अद्भुत संयोग से 3 राशियों को होगा लाभ, धन की देवी करेंगी पैसों की बारिश!

31 अक्टूबर तक हो जाएगा काम

निलक्कल और इरुमेली में अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सबरीमाला की सड़कों और पार्किंग मैदानों की मरम्मत का काम जल्द पूरा किया जाएगा। विशुद्धि सेना के कर्मी स्वास्थ्य जांच कराएंगे और आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे। सबरी गेस्ट हाउस का रखरखाव 31 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा प्रणवम गेस्ट हाउस का नवीनीकरण पूरा हो चुका है।

सबरीमाला अयप्पा मंदिर देश के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। केरल के पथानामथिट्टा जिले में पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला में स्थित, सबरीमाला धर्मस्य मंदिर भारत के कुछ हिंदू मंदिरों में से एक है जो सभी धर्मों के लिए खुला है। ये मंदिर पहाड़ों और घने जंगल से घिरा है।

ये भी पढ़ें: Budh Gochar: स्वाति नक्षत्र में बुध गोचर 5 राशियों को अचानक बनाएगा अमीर, राहु भी होंगे मेहरबान!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें