---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Navratri 2024: अष्टमी-नवमी पर बने 3 अद्भुत संयोग से 3 राशियों को होगा लाभ, धन की देवी करेंगी पैसों की बारिश!

Navratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का व्रत एक ही दिन 11 अक्टूबर को रखा जाएगा, जिस दिन एक साथ तीन अद्भुत योग का संयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनका घर नवरात्रि के समापन से पहले पैसों और खुशियों से भर सकता है।  

---खबर नीचे जारी है---

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करना शुभ माना जाता है। जो लोग पूरे नवरात्रि व्रत नहीं रख पाते हैं, वो अष्टमी और नवमी तिथि पर व्रत रखते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि बेहद खास है, क्योंकि इस दिन एक या दो नहीं बल्कि तीन शुभ योग का संयोग बन रहा है। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन 11 अक्टूबर 2024 को पड़ रही है, जिससे इस दिन का महत्व अपने आप में और बढ़ गया है। इसी के साथ इस दिन रवि योग, सिद्धि योग और बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण हो रहा है।

इन तीनों शुभ योग के प्रभाव से 12 राशियों के जातकों को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। हालांकि 12 में से तीन लकी राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके ऊपर मां लक्ष्मी जल्द ही पैसों की बारिश कर सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

शारदीय नवरात्रि के समापन से पहले मेष राशि के जातकों को करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहित जातकों का विवाह भी जल्द तय हो सकता है। इसके अलावा शादीशुदा जोड़ों के दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। जो लोग कपड़े का काम करते हैं, उन्हें कारोबार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। इसी के साथ माता दुर्गा की कृपा से पुरानी बीमारी के दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Video: 21 अक्टूबर से इस राशि के ऊपर होगी पैसों की बारिश! सूर्य, बुध और गुरु चमकाएंगे भाग्य

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

माता दुर्गा की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों के ऊपर आने वाले कुछ दिनों तक बनी रहेगी, जिसके कारण जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। नवरात्रि खत्म होने से पहले नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों की संपत्ति में भी वृद्धि होने की संभावना है। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उन्हें इस माह खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि

कारोबारियों का यदि कोई मुकदमा कोर्ट में चल रहा है, तो उसका निपटारा जल्द हो सकता है। रुके हुए पैसे नौकरीपेशा जातकों को वापस मिल सकते हैं। अकस्मात धन लाभ होने के कारण आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। शादीशुदा कपल के बीच मनमुटाव चल रहे हैं, तो परिस्थिति अनुकूल होने की संभावना है। पुरानी बीमारी के दर्द से बड़े-बुजुर्गों को छुटकारा मिल सकता है। जिन लोगों की दुकान है, उन्हें माता दुर्गा के विशेष आशीर्वाद से अपार धन की प्राप्ति हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Surya Gochar: 33 दिन इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बौछार! सूर्य करेंगे नीच राशि में गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 07, 2024 09:04 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola