---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

रक्षाबंधन पर भोपाल की महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिन भर सिटी बसों में फ्री सफर

Free BCLL bus Service For Women: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन के खास मौके पर शहर की महिलाओं को बड़ा तोहफा मिल रहा है। रक्षाबंधन के अवसर में बुधवार को भोपाल की महिलाओं को फ्री में BCLL यानी (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) बस की सुविधा दी जा रही है। आज के दिन भोपाल की […]

---विज्ञापन---

Free BCLL bus Service For Women: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन के खास मौके पर शहर की महिलाओं को बड़ा तोहफा मिल रहा है। रक्षाबंधन के अवसर में बुधवार को भोपाल की महिलाओं को फ्री में BCLL यानी (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) बस की सुविधा दी जा रही है। आज के दिन भोपाल की महिलाएं BCLL बस सेवा का पूरा लाभ फ्री में उठा सकती हैं।

368 बसें सेवा में

महिलाओं को बसों की ये सुविधा देने के लिए सरकार ने पहले ही BCLL में 368 बसों का विस्तार किया था। ताकि महिलाओं को बस में सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी के सामना ना करना पड़े। महिलाएं इस फ्री सुविधा का लाभ का 30 अगस्त को सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक भरपूर आनंद उठा सकती है।

---विज्ञापन---

शहर के बाहर भी चलेगी बसे

जानकारी के अनुसार, महिलाओं को BCLL की ये फ्री बस सर्विस भोपाल के बाहर भी उपलब्ध रहेंगी। इसका मतलब भोपाल के बाहर भी महिलाएं इस फ्री बस का सेवा लाभ उठा सकती हैं। इन बसों की सेवा मंडीदीप से भोजपुर तक सीमित है।

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: त्योहारी सीजन में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, इस ट्रेन में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

---विज्ञापन---

इन रूट्स पर चलेंगी बसें

BCLL की महिलाओं को मुफ्त में दी जाने वाली बस सर्विस भोपाल में 25 रूट पर चलती है। जिसमें बेरागढ़ से चिरायु हॉस्पिटल तक, न्यू मार्केट से लेकर अयोध्या बायपास तक वही करोंद से लेकर एनपी नगर तक के रूट शामिल है।

महापौर मालती राय ने दी जानकारी

महापौर मालती राय ने जानकारी देते हुए कहा कि इस खास अवसर पर महिलाओं BCLL बस की सुविधाए फ्री में दी जा रही हैं। और एक बार फिर इस साल भी महिलाओं को इस सुविधा का तोहफा प्रदान किया गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 30, 2023 01:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola