ये कैसा इश्क! नया घर खरीदा, लेकिन उसमें ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती, इसलिए पति को मार दिया
Edited By Swati Pandey

Edited By Swati Pandey

Rajasthan Husband Murder: राजस्थान के जयपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसलिए महिला ने बीच में रोड़ा बन रहे पति की सर कुचलकर हत्या कर दी। मामला जयपुर के आंधी थाना इलाके है। पत्नी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पति ने जयपुर में नया घर खरीदा था। जिसमें वह अपने पति नहीं प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसके तहत उसने अपने प्रेमी और अपने दो साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
इस वारदात की प्लानिंग बनाने वाली मृतक श्रियानाथ योगी(42) की पत्नी ममता देवी(30) को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने नांगल करना (जयपुर) के रहने वाले में ममता के प्रेमी महेश उर्फ रवि (35), महेन्द्र कुमार(21), राजेश कुमार (33) और ममता योगी को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इनसे हत्या को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि 3 अक्टूबर को आंधी गांव में श्रियानाथ का पत्थर से कुचला शव मिला था। शव बुरी तरह से कुचला हुआ था। जिसकी वजह से शव की पहचान करने में समय लगा। सिर को बुरी तरह कुचलकर हत्या कर दी गई थी। शव की पहचान गांव के श्रियानाथ नाम के युवक के रूप में हुई। जिसके बाद मृतक की पत्नी ममता से पूछताछ की गई। पुलिस ने परिवार से बातचीत की। परिजन ने बताया कि श्रियानाथ अपने दोस्त महेश के साथ जयपुर में साथ काम करते थे। श्रियानाथ कभी-कभी अपने गांव आंधी जाता था। जब श्रियानाथ घर पर नहीं होता था, तब ममता से मिलने के लिए महेश उसके गांव आंधी जाता था। महेश और ममता में महीनों से संबंध थे।
ममता के ससुराल वालों को ममता के किसी से अवैध संबंध होने का शक था। इस पर ममता ने ससुराल वालों से लड़कर जयपुर में बने नये मकान में रहने की प्लानिंग की। इसके बाद आरोपी महिला ने अपने प्रेमी महेश के साथ मिलकर पति को हटाने की साजिश रची।
पुलिस जांच में सामने आया ममता देवी का करीब 3 साल से महेश कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बारे में परिवार को कुछ समय पहले ही संदेह हुआ। इसके बाद परिवार के लोग निगरानी रखने लग गये थे। मृतक श्रियानाथ योगी ने करीब 10 महीने पहले जयसिंहपुरा खोर में एक प्लॉट खरीदा था। पति से झगड़े के बाद ममता मायके आकर रहने लग गयी थी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.