Weather Alert: राजस्थान में मानसूनी बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम विभाग ने किसानों को दी ये सलाह
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Weather Alert: राजस्थान में अगस्त महीने में मानसून रूठ गया है। प्रदेश में अब तक पिछले 13 दिनों से किसी भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां कम होने की वजह से किसानों को सिंचाई की व्यवस्था करने की सलाह दी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जालोर, प्रतापगढ़ में हल्की बारिश हुई। सिरोही के माउंट आबू में 4 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। बाकी अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में कमजोर मानसूनी गतिविधियां आगामी 1 सप्ताह के दौरान जारी रहने की संभावना है। वहीं 16 और 17 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष भागों में मौसम के शुष्क रहने और छुटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और जयपुर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी 10 दिनों में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां जारी रहने व अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश नहीं होने से जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर समेत कई जिलों में फसले सुखने लगी है। इस कारण किसानों की टेंशन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने किसानों को आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने के चलते फसलों में सिंचाई की व्यवस्था करने की सलाह दी है।
ये भी देखेंः
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: