Rajasthan Tangle: 'गहलोत-पायलट में हुई सुलह...', केसी वेणुगोपाल ने किया ऐलान, खड़गे-राहुल के साथ 4 घंटे चली बैठक
Edited By Bhola Sharma

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot
Edited By Bhola Sharma

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot
Rajasthan Tangle: राजस्थान सियासत से जुड़ी बड़ी खबर दिल्ली से सामने आई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई सुलह में तब्दील हो गई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव वेणुगोपाल के साथ चार घंटे चली लंबी बैठक के बाद दोनों नेता एकसाथ आ गए हैं। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गहलोत और पायलट ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। निश्चित रुप से हम राजस्थान चुनाव जीतेंगे।
Delhi | Earlier visuals from the meeting of Congress president Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi with Rajasthan CM Ashok Gehlot and party leader Sachin Pilot. After the meeting, the party said that both Ashok Gehlot and Sachin Pilot will fight elections unitedly in a joint… pic.twitter.com/sblEg607ZK
— ANI (@ANI) May 29, 2023
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों नेता अशोक गहलोत और सचिन पायल एक साथ जाने को राजी हो गए हैं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है। यह भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई होगी, हम राजस्थान जीतेंगे।
सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पांच दिन की पैदल यात्रा की थी। अंतिम दिन उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि यदि महीने के अंत तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। उनकी एक प्रमुख थी कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
इससे पहले सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ दिल्ली में अलग-अलग बैठकें की। गहलोत और पायलट की आलाकमान के साथ हुई बैठक की तस्वीर भी सामने आई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: