Vasundhara Raje: भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने पर पीएम मोदी ने मंगलवार को जयपुर में थे। यहां उन्होंने राजस्थान में बीजेपी के तीनों मुख्यमंत्रियों की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने भैंरोसिंह शेखावत से जुड़ी कई यादें भी साझा की। पीएम मोदी की इस रैली में प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। उनका पीएम मोदी की रैली में शामिल होना चर्चा का विषय बन गया। मंगलवार को हुई इस रैली में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम मोहन यादव और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। राजे के मंच पर आने पर प्रमुख नेताओं ने उनका अभिवादन किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए लोग राजे के राजनीतिक रसूख पर चर्चा कर रहे हैं।
पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए जैसे ही राजे मंच पर पहुंचीं तो सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इस घटना का आधे मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग राजे के राजनीतिक कद और सम्मान को लेकर बहस कर रहे हैं। कुछ लोग उनके रसूख की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ राजनीतिक चाल पर सवाल उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः भीषण ठंड में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, जम्मू के कठुआ में आग लगने से बड़ा हादसा
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वसुंधरा का पीएम मोदी की रैली में शामिल होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं मैडम का रुतबा अभी भी बरकरार है। राजे को सिंधिया परिवार की बेटी और धौलपुर की बहू बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा ये देख कर दुख ही होता है, लेकिन इनका राजनीतिक जीवन गहलोत की कमियों पर पर्दा डालना ले डूबा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा वसुंधरा जी केंद्र सरकार के लिए रिमोट नहीं बन पाई।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan Phone Tapping Case: पूर्व OSD लोकेश शर्मा बने सरकारी गवाह, क्या बढ़ेंगी अशोक गहलोत की मुश्किलें?
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
23 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines